एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Paras Defence and Space Technologies के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 19 फीसदी उछलकर नए स्तर पर पहुंच गया, जिससे कंपनी के प्रमोटर मुंजाल शरद शाह की संपत्ति एक ही दिन में करीब 387 करोड़ रुपये बढ़ गई. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर भरोसा जताया है.
Multibagger Stocks Paras Defence : भारत की डिफेंस और स्पेस से जुड़ी कंपनी Paras Defence and Space Technologies के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 19 फीसदी चढ़कर 1,296 रुपये पर पहुंच गया. गुरुवार को 2 फीसदी से अधिक उछलने के बाद स्टॉक 1,313 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. इस तेजी का सबसे बड़ा फायदा कंपनी के प्रमोटर मुंजाल शरद शाह को हुआ, जिनकी संपत्ति एक ही दिन में लगभग 387 करोड़ रुपये बढ़ गई. वहीं विदेशी निवेशकों (FII) ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
शेयर में एक दिन में करीब 19% की तेजी
बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती के बीच Paras Defence का शेयर 206.65 रुपये या 18.97 फीसदी की बढ़त के साथ 1,296 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 10,315 करोड़ रुपये हो गया.
प्रमोटर की संपत्ति में 387 करोड़ रुपये का इजाफा
मार्च 2026 तक कंपनी के प्रमोटर मुंजाल शरद शाह के पास 24.47 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो 1,97,16,274
से अधिक शेयरों के बराबर है. DSIJ की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेयर कीमत में एक दिन के दौरान हुई 196.30 रुपये की बढ़त के कारण उनकी हिस्सेदारी का मूल्य करीब 387 करोड़ (3,87,03,04,586 रुपये) रुपये बढ़ गया.
यह भी पढ़ें: 64% तक सस्ते मिल रहे ये 3 स्टॉक, फंडामेंटल्स मजबूत, 40 फीसदी तक बढ़ा मुनाफा, रखें नजर
छह महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना
Paras Defence ने पिछले छह महीनों में 109 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले एक महीने में शेयर करीब 76 फीसदी चढ़ा है. एक साल के दौरान कंपनी के शेयर ने निवेशकों को लगभग 60 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस प्रदर्शन ने इसे डिफेंस सेक्टर के प्रमुख मल्टीबैगर शेयरों में शामिल कर दिया है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹10,368 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 115.91 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 15.17 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 46.75 |
| डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.04 |
| ROE | 12.14% |
| प्रति शेयर आय (EPS – TTM) | 11.10 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.08% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 84.83 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 5 |
विदेशी निवेशकों ने बढ़ाया भरोसा
कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 की 4.92 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 5.06 फीसदी हो गई. दूसरी ओर, प्रमोटरों की हिस्सेदारी 53.20 फीसदी पर स्थिर रही. FII की बढ़ती हिस्सेदारी को कंपनी के भविष्य पर निवेशकों के भरोसे का संकेत माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: NSE ने फाइल किया DRHP, करीब ₹30000 करोड़ के IPO की तैयारी; SBI समेत 10 निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस फिनटेक शेयर में आएगी 24% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 31% CAGR से बढ़ा मुनाफा
गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
राधाकिशन दमानी ने इन 2 केमिकल स्टॉक में लगा रखा है दांव, एक सप्ताह में 19% तक उछला शेयर; रखें नजर
