64% तक सस्ते मिल रहे ये 3 स्टॉक, फंडामेंटल्स मजबूत, 40 फीसदी तक बढ़ा मुनाफा, रखें नजर

यह धारणा हमेशा सही नहीं होती कि शेयर में बड़ी गिरावट का मतलब कंपनी का कारोबार कमजोर हो गया है. बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 64 फीसदी तक टूट चुके हैं, लेकिन उनकी कमाई और बिजनेस ग्रोथ लगातार मजबूत बनी हुई है, आइए जानते हैं ऐसे 3 स्मॉलकैप शेयरों के बारे में, जो भारी करेक्शन के बावजूद निवेशकों की नजर में बने हुए हैं.

Fundamentally Strong Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Fundamentally Strong Stocks : शेयर बाजार में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अच्छी कंपनियों के शेयर भी किसी न किसी वजह से अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ जाते हैं. मुनाफावसूली, हाई वैल्यूएशन, बाजार में कमजोरी या निवेशकों की बदलती धारणा के कारण कई मजबूत कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है. हालांकि, सिर्फ शेयर का गिरना यह साबित नहीं करता कि कंपनी का कारोबार भी कमजोर हो गया है.

ऐसे में लंबी अवधि के निवेशक अक्सर उन कंपनियों पर नजर रखते हैं जिनका बिजनेस मजबूत हो और जिनके शेयर भारी करेक्शन के बाद आकर्षक स्तर पर पहुंच गए हों. इस रिपोर्ट में ऐसे 5 स्मॉलकैप शेयरों के बारे में बताया गया है जो अपने हाई लेवल से 64 फीसदी से ज्यादा टूट तक चुके हैं, लेकिन कारोबार के मोर्चे पर अब भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. या यूं कह सकते हैं कि ये स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई की तुलना में 64 फीसदी तक सस्ता मिल रहा है.

Zaggle Prepaid Ocean Services

कॉर्पोरेट खर्चों को डिजिटल बनाने वाली फिनटेक कंपनी Zaggle Prepaid Ocean Services ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है. कंपनी SaaS आधारित सॉफ्टवेयर और पेमेंट सॉल्यूशंस के जरिए कंपनियों को खर्च प्रबंधन और रिवॉर्ड्स जैसी सेवाएं देती है.

हालांकि कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 64 फीसदी नीचे आ चुका है. मौजूदा वक्त में शेयर 211 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका लाइफ टाइम हाई 591.90 रुपये है.

वित्तीय स्थिति की बात करें तो मार्च तिमाही में कंपनी ने 626 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है, जिसमें 17 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. वहीं प्रॉफिट भी लगभग 10 फीसदी बढ़कर 40 करोड़ रुपये से अधिक हो गाय है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹2,832 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)20.41
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.02
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)18.81
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.04
आरओई (ROE – इक्विटी पर प्रतिफल)9.83%
ईपीएस (TTM)10.32
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)104.43
फेस वैल्यू (Face Value)1
Source – Groww

Insolation Energy: सोलर सेक्टर की चमकदार कहानी

भारत में बढ़ती सौर ऊर्जा मांग के बीच Insolation Energy तेजी से उभरती हुई कंपनी बनकर सामने आई है. राजस्थान स्थित यह कंपनी सोलर पीवी मॉड्यूल के निर्माण में सक्रिय है और घरेलू से लेकर औद्योगिक ग्राहकों तक अपनी पहुंच बना चुकी है.

कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 28 फीसदी नीचे आ चुका है. मौजूदा वक्त में शेयर 116.9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका लाइफ टाइम हाई 161 रुपये है.

बीते कई तिमाहियों से कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में तेजी ही देखने को मिल रही है. मार्च तिमाही में रेवेन्यू 792 करोड़ रुपये से अधिक रहा जो 36 फीसदी की तेजी दर्शाता है. साथ ही मुनाफे में भी तेजी दर्ज की गई है. मार्च में यह 38 फीसदी बढ़कर 70 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹2,576 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)12.84
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)3.19
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)49.80
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)1.10
आरओई (ROE – इक्विटी पर प्रतिफल)24.86%
ईपीएस (TTM)9.10
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)36.61
फेस वैल्यू (Face Value)1
Source – Groww

यह भी पढ़ें: KFC, Pizza Hut को चलाने वाली कंपनियों का मर्जर, QSR सेक्टर में कंसॉलिडेशन, DEVYANI, SAPPHIRE शेयरों में 8% तक तेजी

Oswal Pumps: कृषि और उद्योग दोनों में मजबूत पकड़

पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी Oswal Pumps कृषि, घरेलू और औद्योगिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी के उत्पाद भारत के अलावा कई देशों में भी निर्यात किए जाते हैं.

कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 52 फीसदी नीचे आ चुका है. मौजूदा वक्त में शेयर 423 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका लाइफ टाइम हाई 888 रुपये है.

बीते कई तिमाहियों से कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में तेजी ही देखने को मिल रही है. मार्च तिमाही में रेवेन्यू 517 करोड़ रुपये से अधिक रहा. साथ ही मुनाफे में भी तेजी दर्ज की गई है. मार्च में यह 1.2 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹4,830 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)12.83
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.87
उद्योग पी/ई (Industry P/E)43.08
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.14
आरओई (ROE – इक्विटी पर प्रतिफल)22.36%
ईपीएस (TTM)33.01
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)147.62
फेस वैल्यू (Face Value)1
Source – Groww

निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं?

इन 3 कंपनियों में एक समान बात यह है कि इनके शेयरों में भारी गिरावट आई है, लेकिन कारोबार और कमाई के आंकड़े अब भी मजबूत बने हुए हैं. ऐसे शेयर अक्सर लंबी अवधि के निवेशकों के रडार पर रहते हैं क्योंकि मजबूत बिजनेस और कम कीमत का संयोग भविष्य में बेहतर रिटर्न की संभावना पैदा कर सकता है.

हालांकि किसी भी निवेश से पहले कंपनी के वैल्यूएशन, इंडस्ट्री की स्थिति, जोखिम और भविष्य की संभावनाओं का गहराई से अध्ययन करना जरूरी है. सिर्फ शेयर में आई गिरावट को निवेश का आधार बनाना समझदारी नहीं होगी, लेकिन मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों पर नजर रखना निश्चित रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: NSE ने फाइल किया DRHP, करीब ₹30000 करोड़ के IPO की तैयारी; SBI समेत 10 निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.