इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, 50% तक सस्ता मिल रहा स्टॉक, फंडामेंटल्स दमदार, मजबूत है ऑर्डर बुक
शेयर बाजार में गिरावट के बीच कुछ मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. सोलर और एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर अपने 52-वीक हाई से 50 फीसदी तक टूट चुके हैं, लेकिन इनके रेवेन्यू, प्रॉफिट ग्रोथ, ROE और ROCE जैसे आंकड़े अब भी मजबूत बने हुए हैं. ऐसे में ये स्टॉक्स लंबी अवधि के लिए नजर में रखे जा सकते हैं.
Discount Traded Stocks: शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बीच कुछ ऐसी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं, जिनके शेयर अपने 52-वीक हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. खास बात यह है कि इन कंपनियों के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और इनके बिजनेस में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है. रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी ये कंपनियां मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, बेहतर ROE और ROCE के दम पर लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं.
Insolation Energy Ltd: 20.4% टूट चुका है शेयर
Insolation Energy Ltd सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करती है. कंपनी को भारत में बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी डिमांड, रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स और सरकारी सपोर्ट का फायदा मिल रहा है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,808 करोड़ रुपये है. इसका शेयर फिलहाल 128.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके 52-वीक हाई 161.81 रुपये से करीब 20.4 फीसदी नीचे है.
फाइनेंशियल प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.37 है. वहीं ROCE 34.7 फीसदी और ROE 20.50 फीसदी है. कंपनी ने पिछले 3 वर्षों में 84 फीसदी का रेवेन्यू CAGR और 163 फीसदी का प्रॉफिट CAGR दर्ज किया है. कंपनी के पास 2,600 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है.
यह भी पढ़ें: 62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
Vikram Solar Ltd: मजबूत ग्रोथ के बावजूद 50% नीचे भाव
Vikram Solar Ltd भारत की प्रमुख सोलर पीवी मॉड्यूल कंपनियों में शामिल है. कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूटिलिटी स्केल सोलर प्रोजेक्ट्स और EPC सेवाएं उपलब्ध कराती है.
कंपनी का मार्केट कैप 7,488 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 203.27 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके 52-वीक हाई 408 रुपये से करीब 50 फीसदी नीचे है.
कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.20 है. ROCE 30.5 फीसदी और ROE 21.5 फीसदी दर्ज किया गया है. पिछले 3 साल में कंपनी ने 32 फीसदी का रेवेन्यू CAGR और 214 फीसदी का प्रॉफिट CAGR हासिल किया है. कंपनी के पास 10.6 GW का ऑर्डर बुक है.
Advait Energy Transitions Ltd: मजबूत ऑर्डर बुक से उम्मीद
Advait Energy Transitions Limited पावर ट्रांसमिशन, सबस्टेशन और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है. कंपनी EPC और मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं भी देती है.
कंपनी का मार्केट कैप 2,160 करोड़ रुपये है. इसका शेयर फिलहाल 1,933.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके 52-वीक हाई 2,163 रुपये से करीब 11 फीसदी नीचे है.
कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.27 है. ROCE 26.9 फीसदी और ROE 17.06 फीसदी है. वहीं पिछले 3 वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू CAGR 72 फीसदी और प्रॉफिट CAGR 81 फीसदी रहा है, जो मजबूत ग्रोथ का संकेत देता है. कंपनी के पास 2,095 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है.
यह भी पढ़ें: डिविडेंड देने में दिग्गज है ये ऑटो स्टॉक, TVS से लेकर Hyundai Motor जैसे धुरंधर पीछे, शेयरों में भी बंपर तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 रुपये से कम वाले पेनी स्टॉक में FII का बड़ा दांव, लगातार 2 दिन से रॉकेट बना शेयर; निवेशक रखें रडार पर
Swiggy vs Zomato: क्विक कॉमर्स की रेस में किसने मारी बाजी? Blinkit-Instamart के आंकड़ों से समझें पूरा खेल
रॉकेट बने गेमिंग कंपनी के स्टॉक, ब्लॉक डील के बाद आई तेजी, जेरोधा के निखिल कामथ का जुड़ा नाम
