मस्क बांट दें अपनी $1000000000000 की संपत्ति, हर भारतीय को मिलेंगे इतने पैसे; जानें क्या-क्या खरीद सकेंगे
एलन मस्क ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. स्पेसएक्स के शेयरों में आई तेज बढ़त के बाद उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है, जिससे वह दुनिया के पहले 'डॉलर ट्रिलियनेयर' बन गए हैं. मस्क की यह दौलत इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना कई देशों की अर्थव्यवस्था से की जा रही है. आइए जानते हैं कि यह रकम कितनी विशाल है.
First Trillionaire Elon Musk : Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क ने एक नया इतिहास रच दिया है. स्पेसएक्स के शेयरों में आई तेज उछाल के बाद उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है. इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ‘डॉलर ट्रिलियनेयर’ बन गए हैं. उनकी संपत्ति अब इतनी बड़ी हो चुकी है कि इसकी तुलना कई देशों की अर्थव्यवस्था से की जा रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यह पूरी रकम भारत की आबादी में बांट दी जाए तो तस्वीर कैसी होगी? हर भारतीय के हिस्से कितना पैसा आएगा.
कितनी है मस्क की संपत्ति?
1 ट्रिलियन डॉलर का मतलब होता है 1 लाख करोड़ डॉलर. यदि 1 डॉलर की कीमत 95 रुपये मानी जाए, तो यह राशि करीब 95 लाख करोड़ रुपये बनती है. यह रकम कई देशों के सालाना बजट और अर्थव्यवस्था से भी बड़ी है. यही वजह है कि ट्रिलियन डॉलर जैसी संपत्ति दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाती है.

140 करोड़ लोगों में बांटने पर कितना मिलेगा?
भारत की आबादी करीब 140 करोड़ मानी जाए तो 95 लाख करोड़ रुपये को 140 करोड़ लोगों में बांटने पर प्रति व्यक्ति लगभग 67,857 रुपये मिलेंगे. यानी हर भारतीय के हिस्से में करीब 68 हजार रुपये आएंगे. एक पांच सदस्य वाले परिवार को लगभग 3.4 लाख रुपये मिल सकते हैं. इतने पैसे में आप अपने घर में AC, TV, फ्रिज, सोफा या स्कूटी खरीद सकते हैं.
संपत्ति में अचानक तेजी की क्या है वजह?
एलन मस्क की संपत्ति में यह बड़ी बढ़ोतरी उनकी स्पेस कंपनी SpaceX के शेयरों में आई जोरदार तेजी की वजह से हुई है. SpaceX के शेयर बढ़कर 160 डॉलर के पार पहुंच गए, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन काफी बढ़ गया. चूंकि SpaceX में मस्क की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक है, इसलिए शेयरों में आई तेजी का सबसे बड़ा फायदा उन्हें मिला. इससे पहले फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति 981.2 अरब डॉलर आंकी थी, लेकिन SpaceX के शेयरों में उछाल आने के बाद उनकी नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई. इसी के साथ मस्क दुनिया के पहले ‘डॉलर ट्रिलियनेयर’ बन गए.
इतनी बड़ी दौलत का मतलब क्या है?
यह गणना केवल यह समझाने के लिए है कि ट्रिलियन डॉलर जैसी संपत्ति कितनी विशाल होती है. वास्तविकता में किसी व्यक्ति की संपत्ति नकदी के रूप में नहीं होती, बल्कि कंपनियों के शेयर, निवेश और अन्य परिसंपत्तियों के रूप में होती है. फिर भी यह आंकड़ा दिखाता है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति कितनी बड़ी हो सकती है और उसका पैमाना आम लोगों की कमाई से कितना अलग है.
Latest Stories
दिल्ली में महंगी होगी बिजली, 3.3% तक बढ़ेंगे चार्ज; जानें किन पर गिरेगी गाज, किसे मिलेगी राहत
Musk बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर, अब 3 भारतीय इंजीनियरों की बारी; SpaceX के ये चेहरे बन सकते हैं मिलियनेयर
सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, एक झटके में बढ़ गए इतने दाम; चेक करें आज का रेट
