SpaceX की 11% प्रीमियम पर लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 20% तेजी के साथ शेयर $164 पर, मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
जैसे ही SpaceX के शेयर 158.51 डॉलर पहुंचे , मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई. SpaceX में 80 प्रतिशत से ज्यादा मस्क की हिस्सेदारी है. मेगा IPO के जरिए SpaceX की मार्केट कैप लगभग 1.96 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई.
SpaceX IPO listing: दुनिया के सबसे बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में निवेशकों के रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर लगाने के बाद, SpaceX के शेयरों ने शुक्रवार को जोरदार तेजी के साथ Nasdaq पर डेब्यू किया. एलन मस्क की कंपनी SpaceX अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में 12 जून को 135 डॉलर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 150 डॉलर पर लिस्ट हुई., यानी निवेशकों को शुरुआत में ही करीब 11 प्रतिशत का फायदा मिला. यही नहीं लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद शेयरों में तेजी और बढ़ गई और कीमत 164 डॉलर तक पहुंच गई. इस तरह IPO प्राइस की तुलना में शेयर लगभग 20 प्रतिशत चढ़ गया. हालांकि वॉल स्ट्रीट के कई एक्सपर्ट को उम्मीद थी कि शेयर 170 से 175 डॉलर के बीच डेब्यू करेगा.
मार्केट कैप 1.96 ट्रिलियन डॉलर पहुंची
मेगा IPO के जरिए SpaceX की मार्केट कैप लगभग 1.96 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई. IPO प्राइस 135 डॉलर और करीब 55.56 करोड़ शेयरों के आधार पर कंपनी की वैल्यू करीब 1.75 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई थी. इस मेगा डेब्यू के साथ SpaceX अमेरिका की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई और उसने Tesla के मौजूदा मार्केट कैप को भी पीछे छोड़ दिया.
लिस्टिंग के बाद SpaceX तुरंत अमेरिका की छठी सबसे बड़ी पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई. अब निवेशकों की नजर AI सेक्टर की दूसरी दिग्गज कंपनियों Anthropic और OpenAI पर है, जिनके भी इस साल बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है.
लिस्टिंग के साथ एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
SpaceX के शेयरों में जोरदार तेजी के चलते मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ‘डॉलर ट्रिलियनेयर’ बन गए हैं. जैसे ही SpaceX के शेयर 158.51 डॉलर पहुंचे , मस्क की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई. SpaceX में 80 प्रतिशत से ज्यादा मस्क की हिस्सेदारी है. इसका उन्हें फायदा मिला है. इससे पहले फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 981.2 अरब डॉलर बताई थी, लेकिन SpaceX के शेयरों की तेजी ने उनकी संपत्ति को सीधे 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा दिया.
इतिहास के पहले Trillionaire बनने जा रहे Elon Musk, जानें 1 के बाद कितने लगते है ‘0’… 10-12-14 या 15
Latest Stories
रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी, EU का बड़ा एक्शन; भारत सहित इन देशों की 50 कंपनियों पर सीधा असर
H-1B वीजा पर भारतीयों को बड़ी राहत! अमेरिकी कोर्ट ने रद्द की 1 लाख डॉलर फीस की मांग, बताया गैरकानूनी
ईरान और ईजराइल के बीच सीजफायर, तेहरान बोला फिर हमला हुआ तो मिलेगा कड़ा जवाब
