ब्रोकरेज को इन 3 शेयरों पर भरोसा, HDFC AMC समेत इन स्टॉक्स में 10% तक रिटर्न का मौका, जानें टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग ने तीन शेयरों HDFC AMC, Phoenix Mills और Grindwell Norton में खरीदारी की सलाह दी है. तकनीकी संकेतकों के आधार पर इन शेयरों में तेजी की संभावना जताई गई है. HDFC AMC के लिए 2885 रुपये, Phoenix Mills के लिए 2035 रुपये और Grindwell Norton के लिए 2225 रुपये का लक्ष्य दिया गया है.
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. सेंसेक्स 736 अंक चढ़कर 76,264.33 और निफ्टी 231 अंक बढ़कर 23,853.90 पर बंद हुआ. बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली, जहां फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर अधिकांश सेक्टर हरे निशान में रहे.
इसी शेयर मार्केट में तेजी के बीच कुछ चुनिंदा शेयर मजबूत तकनीकी संकेत दे रहे हैं. ब्रोकरेज ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें मौजूदा स्तरों से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इन शेयरों में HDFC AMC, Phoenix Mills और Grindwell Norton शामिल हैं. एक्सपर्ट के अनुसार इन शेयरों ने महत्वपूर्ण ब्रेकआउट दिए हैं और तकनीकी संकेतक भी तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं.
| शेयर | खरीदारी स्तर (₹) | स्टॉप लॉस (₹) | लक्ष्य (₹) | संभावित रिटर्न |
|---|---|---|---|---|
| HDFC AMC | 2,623 | 2,485 | 2,885 | लगभग 10% |
| Phoenix Mills | 1,847 | 1,750 | 2,035 | लगभग 10.2% |
| Grindwell Norton | 2,023 | 1,915 | 2,225 | लगभग 10% |
HDFC AMC
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर मुताबिक, HDFC Asset Management Company का शेयर 2623 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर ने कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकलते हुए रेंज ब्रेकआउट दिया है, जो नई खरीदारी का संकेत है. शेयर 20, 50, 100 और 200 दिन के EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे ट्रेंड मजबूत नजर आ रहा है.
RSI भी निचले स्तरों से उभरकर 52.47 पर पहुंच गया है, जो तेजी की संभावना को मजबूत करता है. निवेशक 2623 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए 2485 रुपये का स्टॉप लॉस और 2885 रुपये का लक्ष्य दिया गया है.
Phoenix Mills
Phoenix Mills का शेयर 1847 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर ने फॉलिंग ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस को पार करते हुए मजबूत ब्रेकआउट दिया है. साथ ही यह साइडवेज कंसोलिडेशन रेंज से भी बाहर निकल चुका है, जिससे खरीदारी का रुझान बढ़ा है.
शेयर अपने सभी प्रमुख EMA के ऊपर बना हुआ है. RSI 63.47 पर है और मजबूत मोमेंटम दिखा रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर में 2000 से 2035 रुपये का लक्ष्य दिया है. वहीं 1750 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.
Grindwell Norton
Grindwell Norton का शेयर 2023 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार शेयर ने अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और लगातार हायर हाई तथा हायर लो का पैटर्न बना रहा है.
शेयर को 20 दिन के EMA पर लगातार सपोर्ट मिल रहा है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत है. RSI 70.79 पर बना हुआ है और तेजी का रुझान दिखा रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर में 2225 रुपये का लक्ष्य और 1915 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया है.
किन शेयरों में सबसे ज्यादा अपसाइड
तीनों शेयरों में HDFC AMC का संभावित अपसाइड सबसे ज्यादा नजर आ रहा है. मौजूदा भाव से यह शेयर करीब 10 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकता है. वहीं Phoenix Mills और Grindwell Norton में भी करीब 9 से 10 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है. हालांकि निवेशकों को किसी भी ट्रेड से पहले अपने जोखिम और निवेश लक्ष्य का ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
18 जून से NSE और BSE पर नहीं दिखेगा Jaiprakash Associates का शेयर, जानें वजह
ETF खरीदने और बेचने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ट्रेडिंग के नियम, SEBI ने बदला प्राइस बैंड रुल
मार्केट कैप से कई गुना ज्यादा ऑर्डर बुक, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 4 शेयर? रखें नजर
