मार्केट कैप से कई गुना ज्यादा ऑर्डर बुक, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 4 शेयर? रखें नजर

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की चार स्मॉलकैप कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं क्योंकि इनकी ऑर्डर बुक इनके मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन से कहीं ज्यादा है. पटेल इंजीनियरिंग की ऑर्डर बुक मार्केट कैप का 5 गुना से अधिक है, जबकि जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग और वीए टेक वाबाग के पास भी मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की चार स्मॉलकैप कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. Image Credit: Canva/ Money9

शेयर बाजार में निवेशक अक्सर उन कंपनियों की तलाश करते हैं जिनके पास भविष्य के लिए मजबूत कारोबार की संभावनाएं हों. किसी कंपनी की ऑर्डर बुक इस बात का संकेत देती है कि आने वाले वर्षों में उसके पास कितना काम मौजूद है और उससे कितनी कमाई हो सकती है. खास बात यह है कि कुछ स्मॉलकैप कंपनियों की ऑर्डर बुक उनके मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन से कई गुना अधिक है. यह स्थिति बताती है कि इन कंपनियों के पास लंबी अवधि में रेवेन्यू और मुनाफे को बढ़ाने का मजबूत आधार मौजूद है. ऐसे में निवेशकों की नजर एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, वीए टेक वाबाग और पटेल इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों पर बनी हुई है.

H G Infra Engineering

एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग सडकों, हाईवे, रेलवे, मेट्रो और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट में काम करती है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 10,147 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3,757 करोड़ रुपये है. यानी कंपनी का ऑर्डर बुक उसके बाजार प्राइस का लगभग 2.7 गुना है. शेयर अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल से करीब 48 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

G R Infraprojects

जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है. कंपनी सडकों, पुलों, रेलवे, मेट्रो और पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पर काम करती है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 26,471 करोड़ रुपये था, जबकि इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 8,602 करोड़ रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी का ऑर्डर बुक उसके बाजार प्राइस से तीन गुना से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

Va Tech Wabag

Va Tech Wabag वाटर प्यूरिफिकेशन, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट और डिसेलिनेशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है. कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 17,235 करोड़ रुपये है. इसके मुकाबले कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,213 करोड़ रुपये है यानी ऑर्डर बुक प्राइस का करीब 1.7 गुना है. कंपनी का शेयर फिलहाल अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है.

Patel Engineering

पटेल इंजीनियरिंग इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आती है. कंपनी हाइड्रोपावर, बांध, सुरंग, सिंचाई और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सक्रिय है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 15,119 करोड़ रुपये था. इसके मुकाबले कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन केवल 2,769 करोड़ रुपये है. यानी कंपनी का ऑर्डर बुक उसके मार्केट प्राइस से पांच गुना से भी ज्यादा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.