TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

Rappid Valves (India) Ltd को Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से लगभग 18.05 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर भारतीय नौसेना के 5 Fleet Support Ships Programme के लिए वाल्व और संबंधित कंपोनेंट्स की आपूर्ति से जुड़ा हुआ है. यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करेगा और डिफेंस तथा मरीन इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में उसकी मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा.

डिफेंस स्टॉक में आई तेजी Image Credit: @canva/money9live

सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली. इस दौरान डिफेंस स्टॉक Rappid Valves (India) Ltd निवेशकों के रडार पर रहा. कंपनी का शेयर करीब 13.65 प्रतिशत उछलकर 261.50 रुपये पर पहुंच गया, जिसके पीछे भारतीय नौसेना से जुड़ा नया ऑर्डर मिलने की खबर रही.

Rappid Valves को मिला भारतीय नौसेना से जुड़ा ऑर्डर

Rappid Valves (India) Ltd को Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से लगभग 18.05 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर भारतीय नौसेना के 5 Fleet Support Ships Programme के लिए वाल्व और संबंधित कंपोनेंट्स की आपूर्ति से जुड़ा हुआ है. यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करेगा और डिफेंस तथा मरीन इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में उसकी मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा.

FY28 तक पूरा होगा ऑर्डर

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस ऑर्डर को कई चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले तीन जहाजों के लिए आपूर्ति लगभग एक वर्ष के भीतर पूरी होने की उम्मीद है, जबकि बाकी दो जहाजों के लिए आपूर्ति FY28 तक पूरी की जाएगी.

डिफेंस और मरीन पोर्टफोलियो को मिलेगा मजबूती

यह नया ऑर्डर Rappid Valves की विशेष औद्योगिक और डिफेंस उपयोग वाले वाल्व निर्माण क्षमता को और मजबूत करता है. Fleet Support Ships नौसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये लंबे अभियानों के दौरान ईंधन, गोला-बारूद, स्टोर और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराते हैं. ऐसे रणनीतिक रक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बनना कंपनी की तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता मानकों और जटिल डिफेंस प्रोजेक्ट्स को संभालने की योग्यता को दर्शाता है.

कंपनी के बारे में

Rappid Valves (India) Ltd औद्योगिक वाल्व और संबंधित कंपोनेंट्स के निर्माण और आपूर्ति का काम करती है. कंपनी ऑयल एंड गैस, पावर, केमिकल, मरीन, डिफेंस और प्रोसेस इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है.

कंपनी के उत्पाद महत्वपूर्ण औद्योगिक अनुप्रयोगों में इस्तेमाल किए जाते हैं और इसकी मौजूदगी घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी है. लगातार उत्पाद विकास और इंजीनियरिंग क्षमताओं के दम पर कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक और डिफेंस परियोजनाओं में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

इसे भी पढ़ें- Vedanta की 4 नई कंपनियों में कौन बनेगी सुपरस्टार? एल्युमिनियम बिजनेस पर बाजार की नजर; सोमवार को दिख सकती है हलचल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.