Advit Jewels IPO 23 जून को खुलेगा, GMP दे रहा 63 फीसदी लिस्टिंग गेन का संकेत; जानें अन्य डिटेल
जयपुर की ज्वेलरी कंपनी Advit Jewels का IPO 23 जून 2026 को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा. कंपनी ने 130 से 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके जरिये 165 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. ग्रे मार्केट में IPO को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
Advit Jewels IPO: जयपुर की ज्वेलरी कंपनी Advit Jewels अपना IPO 23 जून को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. कंपनी ने IPO के लिए 130 रुपये से 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिसके जरिये कंपनी 165 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. ग्रे मार्केट में भी IPO को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. कंपनी हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वेलरी के कारोबार में एक्टिव है.
23 जून से खुलेगा IPO
Advit Jewels का IPO 23 जून को खुलेगा और 25 जून 2026 को बंद होगा. निवेशक इस इश्यू में 100 शेयरों के एक लॉट में आवेदन कर सकेंगे. कंपनी ने प्रति शेयर 130 रुपये से 138 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. एंकर निवेशकों के लिए बुक 22 जून को खुलेगी. कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 1 जुलाई को BSE और NSE पर हो सकती है.
165 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
यह IPO पूरी तरह 1.19 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू है. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है. इसका मतलब है कि शेयर बिक्री से मिलने वाली पूरी राशि कंपनी के पास जाएगी. ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी करीब 165 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इससे कंपनी को कारोबार विस्तार और वित्तीय स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी.
कहां यूज होगा अमाउंट
कंपनी IPO से मिलने वाली अमाउंट का यूज कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए करेगी. इसमें 65 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में लगाए जाएंगे. इसके अलावा 65 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने या समय से पहले पेमेंट करने में खर्च किए जाएंगे. बची हुई अमाउंट का यूज सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
GMP से मिल रहे मजबूत लिस्टिंग का संकेत
Advit Jewels IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम निवेशकों का ध्यान खींच रहा है. 15 जून को इसका GMP 88 रुपये बताया जा रहा है. यदि यह स्तर बना रहता है तो शेयर 226 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है. यह अपर प्राइस बैंड 138 रुपये के मुकाबले करीब 63.77 फीसदी प्रीमियम है. इसका मतलब यह है लिस्टिंग के दिन एक लॉट यानी 13800 रुपये के निवेशक पर निवेशकों को 8800 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है. IPO का अब तक का हाई GMP 91 रुपये रहा है.
यह भी पढ़ें- IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर, ₹78000 का मिल रहा लिस्टिंग गेन, निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये
कंपनी का कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन
Advit Jewels डिजाइन वाली ज्वेलरी बनाती है. कंपनी कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी में एक्सपर्टिज रखती है. इसका कारोबार मुख्य रूप से डीलर्स, शोरूम और ज्वेलरी रिटेलर्स के साथ बीटूबी मॉडल पर आधारित है.दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1237.9 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 254.4 करोड़ रुपये रहा, जो मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दिखाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP तय करने में मनी9लाइव की कोई भागीदारी नहीं है.
Latest Stories
IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर, ₹78000 का मिल रहा लिस्टिंग गेन, निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये
IPO लाने की तैयारी में MakaDi और Borecha बनाने वाली कंपनी, 5 साल में ₹500 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, जानें डिटेल
NSE IPO पर बड़ी अपडेट, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHP, 10 साल बाद लिस्टिंग प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
