IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर, ₹78000 का मिल रहा लिस्टिंग गेन, निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये
यह साल SME IPO निवेशकों के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है. लगातार मजबूत लिस्टिंग और अच्छे रिटर्न के चलते इस सेगमेंट में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. अब बाजार में क्ले क्राफ्ट (Clay Craft) IPO दस्तक देने जा रहा है, जो खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है. 110.11 करोड़ रुपये के इस फ्रेश इश्यू पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं.
Clay Craft IPO & GMP : प्राइमरी मार्केट में SME IPOs इन दिनों धूम मचा रहे हैं. एक के बाद एक शानदार लिस्टिंग के कारण निवेशकों का ध्यान फिर से इस सेगमेंट की ओर आकर्षित हो रहा है. इसी कड़ी में एक नया IPO, क्ले क्राफ्ट (Clay Craft), जल्द ही निवेशकों के लिए खुलने वाला है. IPO खुलने से पहले ही यह ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.
क्ले क्राफ्ट IPO एक बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसका कुल इश्यू साइज 110.11 करोड़ रुपये है. यह IPO पूरी तरह से 0.54 करोड़ नए शेयरों (फ्रेश इश्यू) के जरिए जारी किया जा रहा है.
Clay Craft IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO की तारीख | 17 से 19 जून, 2026 |
| कब होगी लिस्टिंग | बुधवार, 24 जून, 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹193 से ₹203 |
| लॉट साइज | 600 शेयर |
| इश्यू प्रकार | बुक बिल्डिंग IPO |
| कहां होगी लिस्टिंग | NSE SME |
निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये
| कैटेगरी | लॉट | शेयर | राशि |
|---|---|---|---|
| रिटेल निवेशक | 2 | 1,200 | ₹2,43,600 |
| S-HNI | 3 | 1,800 | ₹3,65,400 |
| B-HNI | 9 | 5,400 | ₹10,96,200 |
GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत
इश्यू खुलने से पहले ही यह ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा है. 14 जून की दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर यह 65 रुपये है. यानी आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर यह 268 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यानी निवेशकों को 32 फीसदी से अधिक 39000 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. यानी रिटेल निवेशक, जिन्हें कम से कम 2 लॉट शेयर खरीदने होंगे, उन्हें 78000 रुपये का लिस्टिंग गेन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इन 2 मल्टीबैगर शेयरों ने किया कमाल, मार्च तिमाही में 2X बढ़ा मुनाफा, 5 साल में 1672% तक चढ़े स्टॉक
कंपनी क्या करती है?
क्ले क्राफ्ट इंडिया लिमिटेड (CCIL) भारत की एक प्रमुख सिरेमिक टेबलवेयर निर्माता और डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी है. कंपनी डिनर सेट, चाय और कॉफी सर्विंग सेट, मग, टम्बलर, प्लेटर, बाउल और अन्य टेबल टॉप एक्सेसरीज जैसे कई प्रकार के सिरेमिक उत्पादों की डिजाइनिंग, विकास, निर्माण और सेल्स का काम करती है.
इसके प्रोडक्टस रिटेल ग्राहकों, संस्थागत खरीदारों और होटल-रेस्तरां (हॉस्पिटैलिटी) इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करते हैं. कंपनी अपने उत्पादों को Clay Craft और JCPL ब्रांड नामों के तहत बेचती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP तय करने में मनी9लाइव की कोई भागीदारी नहीं है.
Latest Stories
Molbio Diagnostics IPO Listing: 21 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, मुनाफावसूली से फिसला शेयर
Lalithaa Jewellery Mart IPO: 15 फीसदी तेजी का संकेत दे रहा GMP, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
अगले हफ्ते खुलेंगे 7 IPO, ₹6400 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें किस दिन कौन सा इश्यू
