विजय केडिया के इन 2 मल्टीबैगर शेयरों ने किया कमाल, मार्च तिमाही में 2X बढ़ा मुनाफा, 5 साल में 1672% तक चढ़े स्टॉक
दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल दो मल्टीबैगर शेयरों ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. एसपीएमएल इंफ्रा और वेबसोल एनर्जी सिस्टम्स ने सालाना आधार पर अपने मुनाफे में दोगुने से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है. इन कंपनियों के मजबूत नतीजों और कारोबार विस्तार की बदौलत इनके शेयर पिछले पांच वर्षों में 1672% तक का रिटर्न दे चुके हैं.
Vijay Kedia Stocks : शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल दो कंपनियों ने मार्च 2026 तिमाही (Q4FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है. इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी SPML Infra और सोलर सेल निर्माता Websol Energy सिस्टम्स ने सालाना आधार पर अपने मुनाफे में दोगुने से भी अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है. केडिया ने मार्च 2026 में दोनों कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी थी, जो अब निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही है.
एसपीएमएल इंफ्रा का मुनाफा 140% उछला
पावर सेक्टर की इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी कंपनी एसपीएमएल इंफ्रा ने Q4FY26 में 293.9 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 53% अधिक है. कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) 11.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 28.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी 140% की बढ़ोतरी हुई. कंपनी के स्टॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं. बीते पांच साल में स्टॉक 1373% से अधिक चढ़े हैं.
मजबूत ऑर्डर बुक और बैटरी स्टोरेज कारोबार में एंट्री
एसपीएमएल इंफ्रा के पास मार्च 2026 तक 5,369 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. कंपनी को हाल ही में एनटीपीसी से 1,128 करोड़ रुपये का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट मिला है. यह कंपनी के लिए नए सेक्टर में बड़ा कदम माना जा रहा है. साथ ही कंपनी का कर्ज भी लगातार घट रहा है, जिससे उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है.
यह भी पढ़ें: 2026 में आशीष कचोलिया पर पैसों की बारिश! इन 8 स्टॉक्स ने किया कमाल, 133% तक उछले शेयर, देखें लिस्ट
वेबसोल एनर्जी ने बनाया रिकॉर्ड, मुनाफा 158% बढ़ा
सोलर सेल निर्माता वेबसोल एनर्जी सिस्टम्स ने Q4FY26 में अपने इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी का रेवेन्यू 173 करोड़ रुपये से बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 125 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह सालाना आधार पर लगभग 158% की बढ़ोतरी है. कंपनी ने तिमाही और वार्षिक दोनों स्तरों पर रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है.
वेबसोल के शेयर ने बीते पांच साल में निवेशकों को 1672% से अधिक का रिटर्न दिया है.
सोलर सेक्टर की तेजी से मिलेगा आगे भी फायदा
वेबसोल वर्तमान में 1.2 गीगावाट क्षमता के साथ सोलर सेल निर्माण कर रही है और उसकी उत्पादन क्षमता का उपयोग 90% से अधिक है. कंपनी जल्द ही TOPCon तकनीक अपनाकर सोलर सेल की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. भारत में घरेलू सोलर निर्माण को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों और बढ़ती मांग का फायदा कंपनी को आगे भी मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी 4 गीगावाट की नई विस्तार योजना पर भी काम कर रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹7.93 लाख करोड़ के निवेश का फायदा उठा सकती हैं ये 2 कंपनियां, निवेशक रखें नजर; जानें शेयरों का हाल
विदेशी निवेशकों ने जून के शुरुआती 15 दिनों में ही निकाल लिए ₹62800 करोड़, क्यों है ये रुख?
अगले हफ्ते इन 8 स्टॉक पर रखें नजर, ₹75 तक डिविडेंड दे रही कंपनी, देखें रिकॉर्ड डेट
