Vijay Kedia ने Global चुनौतियों के बीच सतर्कता की ओर इशारा किया, मार्केट का निचला स्तर कहना मुश्किल है
शेयर बाजार की दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि यहां सिर्फ आंकड़े नहीं चलते. यहां भावनाएं भी चलती हैं, डर भी बाजार को नीचे ले आता है. पिछले कुछ समय से बाजार में यही दोनों चीजें साथ-साथ देखने को मिल रही हैं. कभी ग्लोबल तनाव की खबरें सेंटीमेंट्स बिगाड़ देती हैं. कभी कच्चे तेल में नरमी राहत दे देती है. इसी बदलती तस्वीर के बीच में निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बाजार का अगला कदम क्या हो सकता है. इसी तमाम उतार-चढ़ाव के बीच में आज बाजार ने एक बार फिर थोड़ी राहत की सांस ली है. निफ्टी 24,000 के ऊपर यहां पर कारोबार करता हुआ दिखा है. सेंसेक्स में भी मजबूती नजर आई है.
ऐसे में निवेशकों के मन में एक बार फिर यही सवाल उठने लगा है कि क्या बाजार अब वापस ट्रैक पर लौट रहा है? पटरी पर लौटता हुआ वापस आ रहा है? क्या हाल या गिरावट का दौर है अब पीछे छूट चुका है? क्या अब दोबारा उसी भरोसे के साथ निवेश शुरू किया जा सकता है जैसे तेजी के दौर में यहां पर किया जाता है क्योंकि अब बाजार लगातार ऊपर जाता हुआ दिख रहा है.
More Videos
Green vs Tata Power, पीक पावर डिमांड का ऊर्जा क्षेत्र की किन कंपनियों को मिलेगा फायदा?
Gita Gopinath Warning On Rupee, रुपये को संभालने के लिए RBI ने बनाया Masterplan?
Adani Energy vs GMR, Vedanta के बाद अब किस कंपनी के लिए टक्कर लेने जा रहा अदानी ग्रुप?
