NSE IPO पर बड़ी अपडेट, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHP, 10 साल बाद लिस्टिंग प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अब हकीकत के करीब पहुंचता दिख रहा है. जानकारी के मुताबिक, एक्सचेंज अगले सप्ताह सेबी के पास अपने आईपीओ से जुड़े प्रारंभिक दस्तावेज (DRHP) दाखिल कर सकता है. करीब एक दशक तक नियामकीय अड़चनों में फंसी रही यह प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है.
NSE IPO DRHP Next Week : शेयर बाजार के निवेशकों को देश के सबसे बड़े एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), के IPO (Initial Public Offering) का इंतजार है. अब उनका इंतजार हकीकत के करीब पहुंचता दिख रहा है. NSE अगले सप्ताह मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI के पास अपने आईपीओ से जुड़े शुरुआती दस्तावेज (DRHP) दाखिल कर सकता है. यह कदम लगभग एक दशक से अटकी हुई लिस्टिंग प्रक्रिया में बड़ी प्रगति माना जा रहा है.
आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा
PTI के अनुसार, NSE का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) 15 या 16 जून को दाखिल किया जा सकता है. इस आईपीओ में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा. पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. NSE के प्रमुख शेयरधारकों में LIC (10.72%), SBI & SBI Capital Markets (7.5%), टेमासेक की सहयोगी कंपनी अरांडा इन्वेस्टमेंट्स और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इन 2 मल्टीबैगर शेयरों ने किया कमाल, मार्च तिमाही में 2X बढ़ा मुनाफा, 5 साल में 1672% तक चढ़े स्टॉक
करीब 10 साल बाद खुला लिस्टिंग का रास्ता
NSE ने पहली बार वर्ष 2016 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था, लेकिन को-लोकेशन विवाद और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों के कारण सेबी ने मंजूरी नहीं दी थी. इसके बाद एक्सचेंज ने कई सुधारात्मक कदम उठाए और लगातार नियामक मंजूरी हासिल करने की कोशिश की. जनवरी 2026 में सेबी से मिली नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के बाद अब आईपीओ की प्रक्रिया दोबारा गति पकड़ चुकी है.
5 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही वैल्यूएशन
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अनलिस्टेड मार्केट में NSE की वैल्यूएशन 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. एक्सचेंज के करीब 1.8 लाख शेयरधारक हैं. को-लोकेशन मामले के निपटारे के लिए NSE ने 2025 में 1,388 करोड़ रुपये का सेटलमेंट प्रस्ताव दिया था, जिसे आईपीओ की राह में बड़ी बाधा माना जा रहा था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO मार्केट में अगले हफ्ते रहेगी हलचल, 4 कंपनियों में मिलेगा दांव लगाने का मौका, 3 की होगी लिस्टिंग; जानें डिटेल
रुकने का नाम नहीं ले रहा इस IPO का GMP… ₹127 के शेयर पर ₹61000 का लिस्टिंग गेन, सब्सक्रिप्शन भी दमदार
Razorpay IPO: Paytm के बाद अब रेजरपे की बारी! ₹5700 करोड़ का IPO लाने की तैयारी, चेक करें डिटेल्स
