NSE का IPO फिर ट्रैक पर, 15 जून तक DRHP फाइल करने की तैयारी, 2026 में लिस्टिंग का रास्ता साफ!
National Stock Exchange (NSE) का बहुप्रतीक्षित IPO अब फिर से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है. खबर है कि एक्सचेंज 15 जून तक अपने IPO पेपर्स यानी DRHP फाइल करने की तैयारी में है. अगर यह टाइमलाइन पूरी होती है, तो 2026 के भीतर NSE की शेयर बाजार में लिस्टिंग का रास्ता साफ हो सकता है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून के आखिर तक DRHP दाखिल करने का फायदा यह होगा कि कंपनी मार्च 2026 तिमाही के ताजा फाइनेंशियल्स के साथ आवेदन कर सकेगी. ये नतीजे हाल ही में जारी किए गए हैं, जिससे निवेशकों को कंपनी की मौजूदा हालत का साफ अंदाजा मिलेगा.
More Videos
IPO Listing के बाद क्या करें? SS Retail, Jindal Supreme, Hero Motors में कहां बुक करें मुनाफा
NSE IPO Allotment आज, रिजल्ट आने से पहले जान लें GMP का हाल, 1 लॉट में कितना बनेगा पैसा?
NSE IPO का GMP धड़ाम! ₹310 से घटकर ₹48, आखिरी दिन निवेशक क्या करें?
