IPO लाने की तैयारी में MakaDi और Borecha बनाने वाली कंपनी, 5 साल में ₹500 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, जानें डिटेल
माकाडी बीयर और बोरेचा ड्रिंक बनाने वाली एलबी ब्रूअर्स अगले 4-5 साल में 500 करोड रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी अपने विस्तार को गति देने के लिए मिड टर्म में आईपीओ लाने की योजना बना रही है. पिछले वित्त वर्ष में 24 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली कंपनी को चालू वित्त वर्ष में 60 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है.
LB Brewers: माकाडी बीयर और बोरेचा जैसे लोकप्रिय बेवरेज ब्रांड्स की मालिक एलबी ब्रूअर्स अब शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है. गोवा स्थित इस कंपनी ने अगले 4 से 5 साल में 500 करोड रुपये से अधिक रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य तय किया है. कारोबार के विस्तार के लिए कंपनी मिड टर्म में IPO लाने पर विचार कर रही है. कंपनी का मानना है कि लिस्टिंग से उसे नए बाजारों में विस्तार और प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कैपिटल जुटाने में मदद मिलेगी. पिछले वित्त वर्ष में 24 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली एलबी ब्रूअर्स को चालू वित्त वर्ष में करीब 60 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है.
IPO से कैपिटल जुटाने का प्लान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले पांच साल में 500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू स्तर को पार करने का लक्ष्य रखती है. कंपनी का मानना है कि उसके ब्रांड तेजी से ग्रो कर रहे हैं और भविष्य में यह लक्ष्य हासिल करना संभव है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी मिड टर्म में IPO लाने पर विचार कर रही है. इससे कंपनी को नए बाजारों में विस्तार और प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी.
प्रोडक्शन कैपेसिटी में तेजी से हुआ विस्तार
कंपनी ने शुरुआत में हर महीने केवल 5000 केस प्रोडक्शन से काम शुरू किया था. अब माकाडी की मासिक क्षमता लगभग 40000 केस और बोरेचा की 36000 केस तक पहुंच गई है. इसी साल कंपनी ने कैनिंग लाइन और ऑटोमेशन में भी नया निवेश किया है. प्रोडक्शन क्षमता बढ़ने से कंपनी को घरेलू और विदेशी बाजारों की मांग पूरी करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- इस ग्रीन एनर्जी कंपनी का चला जादू, 5 साल में ₹1 लाख बने ₹72 लाख; बंपर रैली के बाद फोकस में शेयर
विदेशों में भी मजबूत हो रही मौजूदगी
एलबी ब्रूअर्स ने पिछले एक साल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश और केरल समेत करीब 10 नए राज्यों में इंट्री ली है. इसके अलावा माकाडी ब्रांड यूएई, सऊदी अरब, कतर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे छह देशों में उपलब्ध है. कंपनी जल्द ही यूरोपियन यूनियन के बाजार में भी इंट्री की योजना बना रही है.
Latest Stories
NSE IPO पर बड़ी अपडेट, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHP, 10 साल बाद लिस्टिंग प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
IPO मार्केट में अगले हफ्ते रहेगी हलचल, 4 कंपनियों में मिलेगा दांव लगाने का मौका, 3 की होगी लिस्टिंग; जानें डिटेल
रुकने का नाम नहीं ले रहा इस IPO का GMP… ₹127 के शेयर पर ₹61000 का लिस्टिंग गेन, सब्सक्रिप्शन भी दमदार
