पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम पर मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा बेहतर रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत स्कीम सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न का विकल्प प्रदान करती हैं. अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए सरकार ने इन स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम और सुकन्या समृद्धि स्कीम पर सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. वहीं एनएससी पर 7.7 फीसदी, मंथली इनकम स्कीम पर 7.4 फीसदी और पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.
Post Office Schemes: देश में सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत स्कीम आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में शामिल हैं. सरकार ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए इन स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में निवेशकों को पहले की तरह 8.2 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिलता रहेगा. खास बात यह है कि ये सभी स्कीम को सरकार सपोर्ट हैं, जिससे निवेश की सुरक्षा भी बनी रहती है. सीनियर नागरिकों से लेकर बेटियों के भविष्य और रिटायरमेंट प्लानिंग तक, अलग-अलग जरूरतों के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं.
Senior Citizens Savings Scheme
सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) वर्तमान में पोस्ट ऑफिस की सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीमओं में शामिल है. इस स्कीम पर 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. ब्याज का पेमेंट हर तिमाही किया जाता है, जिससे रिटायर लोगों को रेगुलर इनकम का सोर्स मिलता है. यही वजह है कि यह स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
Sukanya Samriddhi Yojana
बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि स्कीम (SSA) भी 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दे रही है. इस खाते में सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. खाते में 15 साल तक निवेश किया जा सकता है और यह 21 साल में मैच्योर होता है. हाई इंटरेस्ट रेट और टैक्स लाभ इसे माता-पिता के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं.
National Savings Certificate
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) निवेशकों को 7.7 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल है. इस स्कीम में मिलने वाला ब्याज सालाना कंपाउंड आधार पर जुड़ता है और मैच्योरिटी के समय पेमेंट किया जाता है. टैक्स बचत के साथ सुरक्षित रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है.
यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद 50 लाख रुपये कहां लगाएं? FD, SCSS या म्यूचुअल फंड; जानें हर महीने कमाई का स्मार्ट प्लान
Monthly Income Scheme
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) उन लोगों के लिए यूजफूल है जो निवेश के बदले रेगुलर मासिक इनकम चाहते हैं. इस स्कीम पर फिलहाल 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. ब्याज का पेमेंट हर महीने किया जाता है. इसकी लॉक-इन अवधि 5 साल है और यह कम रिस्क वाले निवेशकों के लिए सही मानी जाती है.
| स्कीम | ब्याज दर (सालाना) |
|---|---|
| सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) | 8.20% |
| सुकन्या समृद्धि स्कीम (SSA) | 8.20% |
| नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) | 7.70% |
| मंथली इनकम स्कीम (MIS) | 7.40% |
| पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) | 7.10% |
PPF में मिलता है टैक्स फ्री लाभ
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत की सबसे लोकप्रिय लंबी अवधि की बचत स्कीमओं में से एक है. इस पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. PPF को EEE यानी Exempt-Exempt-Exempt टैक्स स्टेटस प्राप्त है. इसका मतलब है कि जमा राशि, अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों ही निर्धारित नियमों के तहत टैक्स फ्री रहती हैं. 15 साल की अवधि वाली यह स्कीम रिटायरमेंट प्लानिंग और लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के लिए सही है.
Latest Stories
ITR भरने वालों के लिए जरूरी खबर, टैक्स रिजीम बदलने से पहले इन बातों पर करें गौर
रिटायरमेंट के बाद 50 लाख रुपये कहां लगाएं? FD, SCSS या म्यूचुअल फंड; जानें हर महीने कमाई का स्मार्ट प्लान
ITR भरने से पहले जरूर चेक करें Form 26AS, नहीं तो आ सकता है नोटिस; जानें कैसे बचें
