रुकने का नाम नहीं ले रहा इस IPO का GMP… ₹127 के शेयर पर ₹61000 का लिस्टिंग गेन, सब्सक्रिप्शन भी दमदार

Susan Electricals India के IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. यह इश्यू कुल 16.37 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि रिटेल और गैर-संस्थागत निवेशकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ग्रे मार्केट में मजबूत GMP के चलते शेयर की दमदार लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है. जानिए IPO की पूरी डिटेल्स, सब्सक्रिप्शन और संभावित लिस्टिंग गेन.

जुलाई के अंत तक पांच कंपनियां करीब 15000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO ला सकती हैं. Image Credit: Canva/ Money9

Susan Electricals India GMP : Susan Electricals India का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. IPO को सभी कैटेगरी के निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है और यह कुल 16.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू की अच्छी मांग देखने को मिल रही है, जिससे मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई है. आइए जानते हैं IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े, प्राइस बैंड, GMP और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी.

Susan Electricals India IPO: कितना सब्सक्राइब हुआ?

श्रेणीसब्सक्रिप्शन (x)शेयरलॉट्सकितना %
QIB7.31x10,16,0001,01628.5%
NII21.91x7,65,00076521.5%
S-NII16.55x2,55,0002557.2%
B-NII24.59x5,10,00051014.3%
RII19.16x17,80,0001,78050.0%
टोटल16.37x35,61,0003,561100%

Susan Electricals India IPO की डिटेल्स

Susan Electricals India के IPO का प्राइस बैंड 120 रुपये से 127 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को न्यूनतम 2,000 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा. ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर, एक लॉट के लिए लगभग 2.54 लाख रुपये का निवेश करना होगा.

यह IPO कुल 70.38 करोड़ रुपये का है, जिसमें 60.22 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10.16 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.

GMP दे रहा मजबूत संकेत

ग्रे मार्केट में भी Susan Electricals India के IPO को जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है. Investorgain के अनुसार, 13 जून को दोपहर 12:32 बजे इस इश्यू का GMP लगभग 64 रुपये पर चल रहा था.

यदि मौजूदा GMP और 127 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड को आधार माना जाए, तो शेयर की संभावित लिस्टिंग लगभग 191 रुपये पर हो सकती है. यानी निवेशकों को करीब 50.39% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP तय करने में मनी9लाइव की कोई भागीदारी नहीं है.