Razorpay IPO: Paytm के बाद अब रेजरपे की बारी! ₹5700 करोड़ का IPO लाने की तैयारी, चेक करें डिटेल्स
देश की जानी-मानी फिनटेक कंपनी Razorpay शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले एक सप्ताह के भीतर करीब 5,700 करोड़ रुपये के IPO के लिए गोपनीय दस्तावेज जमा कर सकती है.
Razorpay IPO: भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ इस क्षेत्र की बड़ी कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. अब देश की जानी-मानी फिनटेक कंपनी Razorpay शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले एक सप्ताह के भीतर करीब 5,700 करोड़ रुपये के IPO के लिए गोपनीय दस्तावेज जमा कर सकती है. लंबे समय से निवेशक Razorpay के IPO का इंतजार कर रहे थे. कंपनी का नाम देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फिनटेक कंपनियों में शामिल है.
5700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
- रिपोर्ट के अनुसार Razorpay करीब 600 मिलियन डॉलर यानी लगभग 5,700 करोड़ रुपये का IPO ला सकती है.
- इस Public Issue में करीब 300 मिलियन डॉलर के नए शेयर जारी किए जाएंगे.
- वहीं करीब 300 मिलियन डॉलर का ऑफर फॉर सेल यानी OFS भी शामिल होगा.
- OFS के जरिए मौजूदा निवेशक अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकेंगे.
- बेंगलुरु स्थित Razorpay शेयर बाजार में उतरते समय 5 से 6 अरब डॉलर के valuation का लक्ष्य लेकर चल रही है.
- कंपनी की योजना इस साल के अंत तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की बताई जा रही है.
IPO के लिए किसे चुना गया?
- Razorpay ने IPO प्रक्रिया को संभालने के लिए कई बड़े निवेश बैंकों को नियुक्त किया है.
- इनमें Axis Capital, Citigroup, Goldman Sachs, JP Morgan और Mahindra Capital शामिल हैं.
- ये संस्थाएं IPO की पूरी प्रक्रिया में कंपनी की मदद करेंगी.
भारत लौटकर बनाया रास्ता
Razorpay ने घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया था. मई 2025 में कंपनी ने अपना मुख्य पंजीकरण और वैश्विक मुख्यालय अमेरिका से वापस भारत स्थानांतरित किया था. इस कदम को कंपनी के IPO की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया.
निवेशकों का मिला है मजबूत समर्थन
Razorpay को दुनिया के कई बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. कंपनी में Peak XV Partners, GIC, Tiger Global, Y Combinator, Salesforce Ventures और Lightspeed Venture Partners जैसे बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी है. माना जा रहा है कि इनमें से कुछ शुरुआती निवेशक IPO के OFS हिस्से में अपने शेयर बेच सकते हैं.
क्यों खास है यह IPO?
Razorpay भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में गिनी जाती है. डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ते चलन का कंपनी को लगातार फायदा मिला है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि कंपनी IPO के जरिए बाजार में कैसी शुरुआत करती है और उसका मूल्यांकन किस स्तर पर तय होता है. यही वजह है कि Razorpay का IPO इस साल के सबसे चर्चित IPO में शामिल हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, एक झटके में बढ़ गए इतने दाम; चेक करें आज का रेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE IPO का ख्वाब… हकीकत से कुछ कदम दूर, आज फाइल हो सकता है ड्राफ्ट पेपर, SBI बनेगा सबसे बड़ा सेलर!
GMP लुढ़का, फिर भी हो रहा ₹6400 का मुनाफा; निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम, 23 जून को खुल रहा IPO
Jio IPO पर बड़ा अपडेट! $4 अरब की लिस्टिंग के लिए जल्द दाखिल हो सकते हैं ड्राफ्ट पेपर्स, AGM पर नजर
