7 से 10 साल तक चल सकता है आपका MacBook! Air और Pro में कौन है बेहतर निवेश, खरीदने से पहले जान लें
MacBook Air और MacBook Pro में कौन ज्यादा साल तक चलता है? ज्यादातर लोगों को लगता है कि Pro मॉडल की उम्र ज्यादा होती है, लेकिन Apple Silicon चिप्स के आने के बाद तस्वीर बदल चुकी है. जानिए दोनों लैपटॉप की असली लाइफ, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और आपके लिए कौन सा विकल्प ज्यादा समझदारी भरा है.
MacBook Air vs MacBook Pro: अगर आप एप्पल का लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आता होगा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद कौन सा मैकबुक ज्यादा सालों तक आपका साथ निभाएगा? आमतौर पर एक मैकबुक की उम्र 7 से 10 साल मानी जाती है. लोगों को लगता है कि ‘प्रो’ मॉडल ज्यादा ताकतवर है, इसलिए यह ज्यादा टिकेगा. लेकिन सच्चाई आपको हैरान कर सकती है. एप्पल के नए चिप्स (Apple Silicon) के आने के बाद अब MacBook Air और MacBook Pro की लाइफ में कोई बड़ा अंतर नहीं रह गया है. दोनों ही मशीनें सालों-साल बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं.
किस लैपटॉप की लाइफ ज्यादा बेहतर
पहली नजर में लगता है कि MacBook Pro अपने भारी-भरकम हार्डवेयर की वजह से ज्यादा लंबा चलेगा. लेकिन असल में दोनों लैपटॉप की उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन पर क्या काम करते हैं:
- MacBook Pro: इसका इस्तेमाल वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और भारी सॉफ्टवेयर चलाने के लिए किया जाता है. लगातार भारी काम करने से इसके प्रोसेसर पर दबाव रहता है.
- MacBook Air: इसका उपयोग लिखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और सामान्य ऑफिस वर्क के लिए होता है. हल्का काम होने के कारण इस पर दबाव कम रहता है.
चूंकि दोनों अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं, इसलिए इस्तेमाल के हिसाब से दोनों की लाइफ लगभग एक बराबर (7 से 10 साल) ही है. बजट के लिहाज से छात्रों और ऑफिस गोअर्स के लिए ‘एयर’ बेस्ट है, जबकि प्रोफेशनल काम करने वालों के लिए ‘प्रो’ सही विकल्प माना जाता है.
एप्पल सिलिकॉन ने बदल दी पूरी गेम
पहले इंटेल (Intel) प्रोसेसर वाले मैकबुक में सॉफ्टवेयर सपोर्ट का बड़ा अंतर होता था. लेकिन पिछले 6 सालों से एप्पल अपने खुद के चिप्स (M1, M2, M3 आदि) इस्तेमाल कर रहा है. इन चिप्स ने मैकबुक की उम्र को काफी बढ़ा दिया है.
साल 2026 में भी 2020 का M1 मैकबुक मक्खन की तरह चल रहा है. आगामी macOS 27 अपडेट से इंटेल वाले पुराने मैकबुक्स का सपोर्ट खत्म हो जाएगा, जिसका मतलब है कि M1 मैकबुक को कम से कम सितंबर 2027 तक सभी सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max की तस्वीरें लीक, नए Dark Cherry कलर ने खींचा यूजर्स का ध्यान
अपडेट खत्म होने के बाद भी सुरक्षित रहेगा लैपटॉप
एप्पल की नीति रही है कि जब वह किसी मैकबुक के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद भी कर देता है, तब भी अगले दो सालों तक जरूरी सिक्योरिटी पैच (सुरक्षा अपडेट) देता रहता है. इसका मतलब है कि अगर आपका लैपटॉप नया सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं भी कर रहा है, तब भी वह बिना किसी बग या सुरक्षा खतरे के आसानी से काम करता रहेगा.
नतीजा: मैकबुक खरीदते समय यह सोचना छोड़ दें कि कौन सा ज्यादा लंबा चलेगा. दोनों ही लंबे रेस के घोड़े हैं. आपको बस अपने बजट और काम की जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुनना है.
Latest Stories
iPhone 18 Pro Max की तस्वीरें लीक, नए Dark Cherry कलर ने खींचा यूजर्स का ध्यान
बंद हो सकती है टाटा की Apple वाली फैक्ट्री, किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी; प्रदूषण बोर्ड ने भेजा नोटिस
अब और सुरक्षित होगा भारत, ICBM मिसाइलों को भी रोक सकेगा देश, DRDO ने किया दो सफल टेस्ट
