Vi Recharge Plan: 35 रुपए में 7 दिन की वैलिडिटी, डेटा और 2 OTT का भी फायदा
Vi Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया ने 35 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. ये सस्ता रिचार्ज प्लान प्रीपेड यूजर्स को डेटा और ओटीटी, दोनों ही बेनिफिट्स देता है, लेकिन एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये एक डेटा प्लान है.
Highlights
- वीआई ने उतारा नया डेटा पैक.
- 35 रुपए में डेटा का फायदा.
- दो रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस.
Vi Plan: वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में प्रीपेड यूजर्स के लिए 35 रुपए वाला नया ऐड-ऑन प्लान को लॉन्च किया है. इस पैक की खास बात यह है कि इस प्लान के साथ डेटा और ओटीटी का फायदा मिलता है. आप अगर इस प्लान को खरीदते हैं तो आप 6 में से कोई दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को चुन सकते हैं और वीआई मूवीज एंड टीवी पर उन दो प्लेटफॉर्म्स को एन्जॉय कर सकते हैं. उपलब्ध सर्विस में तमिल, मलयालम, बंगाली, पंजाबी और ओडिया समेत 9 भारतीय भाषाएं शामिल हैं.
Vi 35 Plan Details
35 रुपए वाले इस Vodafone Idea प्लान के साथ कंपनी आपको 1 जीबी डेटा ऑफर करेगी. 7 दिन की वैलि़डिटी वाला ये सस्ता रिचार्ज प्लान दो रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दे रहा है. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि OTT बेनिफिट सिर्फ मोबाइल के लिए है, इसके लिए सर्विस वैलिडिटी के साथ एक एक्टिव Vi प्रीपेड रिचार्ज जरूरी है.

आसान भाषा में अगर समझें तो इस प्लान का फायदा केवल वही लोग उठा सकते हैं जिनके वीआई नंबर पर पहले से कोई बेस प्लान एक्टिव हो. डेटा और स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स की वैलिडिटी पीरियड अलग-अलग हैं. एक ओर जहां 1 जीबी हाई स्पीड डेटा सात दिनों के लिए वैलिड है तो वहीं दूसरी ओर दो चुने हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस 28 दिनों तक रहता है.
OTT बेनिफिट
कस्टमर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट के लिए SonyLIV South या पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी कंटेंट के लिए Chaupal चुन सकते हैं. ManoramaMAX मलयालम एंटरटेनमेंट देता है, जबकि KLiKK और AddaTimes बंगाली दर्शकों के लिए हैं. Aao NXT ओडिया कंटेंट देता है.
दो प्लेटफॉर्म चुनने से कस्टमर एक ही भाषा में सर्विस चुन सकते हैं या उन्हें मिला सकते हैं. उदाहरण के लिए, जो कोई ज्यादातर बंगाली कंटेंट देखता है, वह KLiKK और AddaTimes दोनों चुन सकता है, जबकि जो कस्टमर मलयालम और ओडिया कंटेंट देखता है, वह ManoramaMAX और Aao NXT चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Oppo: फोन है या पावरबैंक, 12000mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करने की तैयारी!
Latest Stories
Oppo: फोन है या पावरबैंक, 12000mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करने की तैयारी!
15 रुपए में Unlimited 5G Data, जियो ने लॉन्च किया प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान
Meta इंडिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दिल्ली पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, बच्चों से जुड़ा है ये मामला
