TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सोलर सेक्टर की कंपनी की शानदार कमाई, दूसरी तिमाही में 462 करोड़ रुपये का मुनाफा, इनकम में 38% की तेजी

Premier Energies ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 462.4 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान टोटल इनकम 38 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2,656 करोड़ रुपये रही. कंपनी ने 916 मेगावाट सोलर सेल का उत्पादन किया और क्षमता का 99 फीसदी इस्तेमाल किया. अब कंपनी इनगॉट और वेफर मैन्युफैक्चरिंग में भी विस्तार की तैयारी कर रही है.

सितंबर तिमाही में Premier Energies का मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 462.4 करोड़ रुपये हुआ.

Highlights

  • सितंबर तिमाही में Premier Energies का मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 462.4 करोड़ रुपये हुआ.
  • कंपनी की कुल इनकम 38 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2,656 करोड़ रुपये पहुंची.
  • सोलर सेल उत्पादन में 99 फीसदी क्षमता इस्तेमाल के साथ कंपनी ने रिकॉर्ड बनाया.

देश में रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर पावर सेक्टर की बढ़ती मांग का फायदा कंपनियों को मिल रहा है. इसी का असर Premier Energies के तिमाही नतीजों में भी दिखाई दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 31 फीसदी बढ़कर 462.4 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 353.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी के मुताबिक, बेहतर ऑपरेशन परफॉर्मेंस, कारोबार के बढ़ते पैमाने और हाई एफिशिएंसी वाले सोलर प्रोडक्ट्स की मांग ने नतीजों को मजबूती दी है.

2656 करोड़ रुपये पर पहुंची कंपनी की कुल इनकम

Premier Energies की टोटल इनकम में भी दूसरी तिमाही के दौरान अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. जुलाई-सितंबर 2026 में कंपनी की कुल आय 38 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2,656 करोड़ रुपये हो गई. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,921.3 करोड़ रुपये थी.

कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उत्पादन के मोर्चे पर भी उसने नया रिकॉर्ड बनाया है. वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 916 मेगावाट सोलर सेल का उत्पादन किया. इस दौरान कंपनी की क्षमता का इस्तेमाल 99 फीसदी तक पहुंच गया, जो रिकॉर्ड स्तर है. इसके अलावा कंपनी ने 1,199 मेगावाट सोलर मॉड्यूल और 761 MVA ट्रांसफॉर्मर का उत्पादन किया.

सोलर सेल और मॉड्यूल क्षमता में बड़ी उपलब्धि

कंपनी ने बताया कि वह कुल 10.6 गीगावाट सेल क्षमता और 11.1 गीगावाट मॉड्यूल क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल हो गई है. कंपनी के मुताबिक, रिकॉर्ड इनकम और उत्पादन के आंकड़े उसके मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन को दिखाते हैं. हाई एफिशिएंसी वाले सोलर प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग और कारोबार के विस्तार से कंपनी को फायदा मिल रहा है.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर चिरंजीव सलूजा ने कहा कि हाल ही में 7 गीगावाट क्षमता वाली N-type TOPCon सोलर सेल यूनिट और मॉड्यूल सुविधाओं को शुरू करना कंपनी की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है. इससे कंपनी हाई एफिशिएंसी वाले सोलर प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए बेहतर स्थिति में है.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, धनतेरस पर खरीदें या अभी और गिरावट का करें इंतजार?

सोलर मैन्युफैक्चरिंग में विस्तार की तैयारी

हैदराबाद स्थित Premier Energies अब सोलर मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने बताया कि वह इनगॉट और वेफर बनाने की क्षमता विकसित करने की योजना बना रही है. इसके जरिए कंपनी भारत में सोलर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक इंटीग्रेटेड प्लेयर बनना चाहती है.

सोलर इंडस्ट्री में इनगॉट और वेफर सोलर सेल बनाने की प्रक्रिया के अहम हिस्से हैं. इन क्षमताओं को विकसित करने से कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग चेन का विस्तार कर सकेगी. फिलहाल कंपनी का फोकस नई सोलर सेल और मॉड्यूल सुविधाओं के जरिए उत्पादन बढ़ाने और हाई एफिशिएंसी वाले उत्पादों की मांग का फायदा उठाने पर है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.