TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Titan Share Outlook: टाइटन के शेयरों में बंपर तेजी; बोर्ड से बाहर होंगे नोएल टाटा; ₹5600 तक जा सकता है स्टॉक

Titan Share Outlook: टाटा ग्रुप की ज्वैलरी और वॉच कंपनी टाइटन के शेयरों में शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस के मौके पर जोरदार तेजी देखने को मिली. टाइटन के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी. कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,393 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

टाइटन के शेयरों में बंपर तेजी. Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़कर 5,001.90 रुपये के इंट्राडे स्तर तक पहुंच गया.
  • टाइटन ने दूसरी तिमाही में 2,393 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
  • नोएल टाटा टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर होंगे.

Titan Share Outlook: टाइटन के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी. कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,393 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जबकि रेवेन्यू में 23.54% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. नोएल टाटा 12 नवंबर से कंपनी के वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर का पद छोड़ेंगे. टाटा ग्रुप की ज्वैलरी और वॉच कंपनी टाइटन के शेयरों में शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस के मौके पर जोरदार तेजी देखने को मिली.

कारोबार के दौरान शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़कर 5,001.90 रुपये के इंट्राडे स्तर तक पहुंच गया. कंपनी के सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे और नोएल टाटा के बोर्ड से रिटायरमेंट की खबर के चलते शेयर निवेशकों के फोकस में रहा.

डबल हुआ कंपनी का मुनाफा

टाइटन ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 2,393 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,120 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के मुनाफे में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू 23.54% बढ़कर 20,337 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

नोएल टाटा 12 नवंबर से छोड़ेंगे टाइटन का बोर्ड

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर होंगे. कंपनी ने बताया कि वह 12 नवंबर 2026 से इन पदों पर नहीं रहेंगे. टाइटन के अनुसार, यह फैसला टाटा ग्रुप की गवर्नेंस गाइडलाइंस के तहत लिया गया है. नोएल टाटा अगस्त 2003 से कंपनी से जुड़े हुए हैं.

टाइटन के शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

ईटी के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म एमके ने बाय रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 5,600 रुपये प्रति शेयर रखा है. एमके ने कहा कि टाइटन का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और हेल्दी बिजनेस आउटलुक आगे वैल्यूएशन री-रेटिंग के मामले को सपोर्ट करता है. ब्रोकरेज ने अपने अनुमानों को काफी हद तक बनाए रखा है, क्योंकि थोड़े बेहतर मार्जिन का फायदा अधिक कर्ज से ऑफसेट हो जाता है.

शेयर ने दो साल में दिया करीब 56% रिटर्न

शुक्रवार को दोपहर 1:13 बजे टाइटन का शेयर BSE पर 2.56 फीसदी की तेजी के साथ 4,955 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 4.40 लाख करोड़ रुपये था. कंपनी के शेयर ने पिछले दो हफ्तों में 15.38%, छह महीनों में 13.81% और एक साल में 31.32% का रिटर्न दिया है. वहीं, दो साल में शेयर करीब 56% चढ़ा है.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर चमके ज्वेलरी शेयर, Titan से Kalyan Jewellers तक में 4% की तेजी; अब क्या करें निवेशक

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.