BMW Industries का मुनाफा 43% बढ़ा, इनकम में 33% की तेजी; बोकारो प्लांट से शुरू हुआ नया कारोबार
BMW Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42.7 फीसदी बढ़कर 21.62 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कुल इनकम 33 फीसदी बढ़कर 195.42 करोड़ रुपये रही. कंपनी का EBITDA 25 फीसदी बढ़ा, हालांकि मार्जिन में गिरावट आई. इसके अलावा कंपनी ने झारखंड के बोकारो में अपने नए स्टील कॉम्प्लेक्स की कलर कोटिंग लाइन के जरिए कलर कोटेड स्टील कारोबार में कदम रखा है.
Highlights
- सितंबर तिमाही में BMW Industries का मुनाफा 42.7 फीसदी बढ़कर 21.62 करोड़ रुपये हुआ.
- कंपनी की कुल इनकम 33 फीसदी बढ़ी, जबकि EBITDA में 25 फीसदी की तेजी आई.
- बोकारो की कलर कोटिंग लाइन शुरू होने से कंपनी ने कलर कोटेड स्टील कारोबार में एंट्री की.
स्टील प्रोसेसिंग कंपनी BMW Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42.7 फीसदी बढ़कर 21.62 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 15.15 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. इस दौरान कंपनी की कुल इनकम में भी 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के लिए इस तिमाही की एक अहम उपलब्धि झारखंड के बोकारो में नए स्टील कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का ऑपरेशन शुरू होना रहा.
195 करोड़ रुपये के पार पहुंची कंपनी की इनकम
BMW Industries की कुल इनकम सितंबर तिमाही में बढ़कर 195.42 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 146.96 करोड़ रुपये थी. यानी कंपनी की इनकम में सालाना आधार पर 33 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.
कंपनी का EBITDA भी 25 फीसदी बढ़कर 48.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 38.98 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी के EBITDA मार्जिन में गिरावट आई है. यह एक साल पहले के 26.5 फीसदी से घटकर 24.9 फीसदी रह गया. वहीं, कंपनी की डाइल्यूटेड प्रति शेयर कमाई (EPS) 0.67 रुपये से बढ़कर 0.96 रुपये हो गई.
पहली छमाही में मुनाफा 34% बढ़ा
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में भी कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. अप्रैल-सितंबर की अवधि में BMW Industries का नेट प्रॉफिट 34.3 फीसदी बढ़कर 40.74 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 30.35 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.
इस दौरान कंपनी की कुल इनकम भी 23.8 फीसदी बढ़कर 372.10 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी के चेयरमैन राम गोपाल बंसल के मुताबिक, कंपनी के तीनों मुख्य कारोबार में परिचालन के स्तर पर मजबूती बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर चमके ज्वेलरी शेयर, Titan से Kalyan Jewellers तक में 4% की तेजी; अब क्या करें निवेशक
बोकारो प्लांट से कलर कोटेड स्टील कारोबार में एंट्री
कंपनी के लिए तिमाही की सबसे अहम उपलब्धियों में झारखंड के बोकारो में नए डाउनस्ट्रीम स्टील कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का शुरू होना शामिल है. कंपनी की कलर कोटिंग लाइन को 5 अक्टूबर को संचालन की मंजूरी मिली. इसके साथ ही BMW Industries ने कलर कोटेड स्टील सेगमेंट में कदम रखा है.
चेयरमैन राम गोपाल बंसल ने बताया कि 30 सितंबर तक कंपनी इस ग्रीनफील्ड विस्तार पर 516.4 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी थी. इसमें 208.9 करोड़ रुपये कंपनी ने अपने आंतरिक संसाधनों से लगाए, जबकि 307.5 करोड़ रुपये कर्ज के जरिए जुटाए गए. इसमें से करीब 60 करोड़ रुपये 5 अक्टूबर तक कलर कोटिंग लाइन के पहले चरण के लिए कैपिटलाइज किए जा चुके थे.
Latest Stories
Dhanteras 2026: हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, धनतेरस पर खरीदें या अभी और गिरावट का करें इंतजार?
Titan Share Outlook: टाइटन के शेयरों में बंपर तेजी; बोर्ड से बाहर होंगे नोएल टाटा; ₹5600 तक जा सकता है स्टॉक
धनतेरस पर चमके ज्वेलरी शेयर, Titan से Kalyan Jewellers तक में 4% की तेजी; अब क्या करें निवेशक
