TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Oppo: फोन है या पावरबैंक, 12000mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करने की तैयारी!

Oppo 12000mAh Battery Phone: सितंबर में ओप्पो ने 10000 एमएएच बैटरी वाला बड़ा फोन लॉन्च किया था और अब कंपनी 12000 एमएएच बैटरी वाला पहला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. ये फोन सितंबर में आए ओप्पो ए7प्रो मैक्स की जगह ले सकता है.

ओप्पो मोबाइल Image Credit: ओप्पो

Highlights

  • बड़ी बैटरी के साथ आएगा नया ओप्पो फोन.
  • 12000 एमएएच बैटरी वाला पहला फोन लाने की तैयारी.
  • सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ फोन.

Oppo ने इस साल सितंबर में Oppo A7 Pro Max को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था. ये अब तक कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो अब 12000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर सकती है. इस अपकमिंग फोन को चीन में एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है. लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है. हालांकि, मार्केटिंग नाम, कीमत की जानकारी, लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठना अभी बाकी है.

Oppo Phone का मॉडल नंबर आया सामने

XpertPick की रिपोर्ट है कि चीन में MIIT डेटाबेस पर एक अनजान Oppo स्मार्टफोन देखा गया है, जिससे पता चलता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. हैंडसेट का मॉडल नंबर PNC110 है, इसमें 11640mAh रेटेड कैपेसिटी वाला सेल या 12000mAh की टिपिकल रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी देखी गई है.

10000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत

अगर ये जानकारी सही निकलती है तो ये अपकमिंग फोन कंपनी के मौजूदा Oppo A7 Pro Max की जगह ले सकता है, जो अब तक कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है. 10000 एमएएच बैटरी वाले ओप्पो ए7 प्रो मैक्स को सितंबर में चीन के बाहर कई देशों में उतारा गया था, इस फोन के 6 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (लगभग 61000 रुपए) है. 10000 एमएएच बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

इसके अलावा Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट, 330 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोन के पिछले हिस्से में दो कैमरा सेंसर हैं, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है.

ये भी पढ़ें- 15 रुपए में Unlimited 5G Data, जियो ने लॉन्च किया प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान