बंद हो सकती है टाटा की Apple वाली फैक्ट्री, किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी; प्रदूषण बोर्ड ने भेजा नोटिस
Apple के लिए iPhone कंपोनेंट बनाने वाली Tata Electronics की होसुर फैक्ट्री पर तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने ग्राउंड वाटर प्रदूषण का आरोप लगाया है. जांच में कथित रूप से पाया गया कि फैक्ट्री का वेस्ट वाटर आसपास के कृषि क्षेत्रों और खुले कुओं तक पहुंच रहा था.
Tata Electronics: देश में Apple के लिए iPhone कंपोनेंट बनाने वाली Tata Electronics की एक फैक्ट्री पर्यावरण नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जांच के घेरे में आ गई है. तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री से निकला वेस्ट वाटर आसपास के कृषि क्षेत्र और खुले कुओं के ग्राउंड वाटर को प्रभावित कर रहा है. बोर्ड ने कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर बिजली की सप्लाई काटने तथा यूनिट बंद करने की चेतावनी दी है.
फैक्ट्री पर लगे गंभीर आरोप
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के होसुर स्थित Tata Electronics की फैक्ट्री iPhone के बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट बनाती है. आसपास के किसानों ने कई महीनों से शिकायत की थी कि फैक्ट्री का वेस्ट वाटर उनकी जमीन और खुले कुओं को प्रभावित कर रहा है. इन शिकायतों के बाद पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कई बार निरीक्षण किया. जांच के दौरान अधिकारियों ने ग्राउंड वाटर प्रदूषण से जुड़ी चिंताएं दर्ज कीं.
जांच में क्या मिला
दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पांच निरीक्षण किए. जांच में पाया गया कि फैक्ट्री का वेस्ट वाटर कैंपस के अंदर बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग तालाब में छोड़ा जा रहा था. अधिकारियों के अनुसार तालाब के भर जाने के बाद पानी आसपास के एग्रीकल्चर क्षेत्रों तक पहुंचा. इससे नजदीकी खुले कुओं के ग्राउंड वाटर के प्रभावित होने की आशंका जताई गई.
प्रदूषण बोर्ड ने जारी किया नोटिस
25 मई 2026 को जारी नोटिस में बोर्ड ने कहा कि कंपनी ने पहले दिए गए निर्देशों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं की. नोटिस में Tata Electronics से पूछा गया है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों न की जाए. बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में फैक्ट्री की बिजली सप्लाई बंद की जा सकती है और प्रोडक्शन इकाई को बंद करने का आदेश भी दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- अब TATA ने भी दिया झटका, 1 जुलाई से 1.5% तक बढ़ेंगी कीमतें; Punch, हैरियर और सफारी, सभी कारों के बढ़ेंगे दाम
Tata Electronics ने क्या कहा
Tata Electronics ने सभी आरोपों से इनकार किया है. कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी से स्वतंत्र जांच कराई थी. इस जांच में कंपनी को सभी एनवायरमेंट नियमों के अनुरूप पाया गया. कंपनी ने कहा कि वह एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन और स्थानीय समुदायों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उसने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को अपना जवाब भी सौंप दिया है.
Latest Stories
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, आज लॉन्च होगा मिवी का पहला फोन Mivi One 5G
7200mAh बैटरी- 50MP Sony सेंसर और 16GB तक रैम, 30999 रुपए में मिल रहा ये दमदार फोन!
8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च होगा Oppo K14 Plus 5G, डेट हुई कंफर्म
