टॉफी या चॉकलेट है Melody, PM मोदी के वायरल वीडियो से बहस तेज; जानें कितना लगता है GST
प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni का Melody वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. मेलोनी ने Melody को टॉफी बताया, लेकिन GST नियमों के अनुसार कोको सॉलिड्स होने की वजह से इसे चॉकलेट कैटेगरी के करीब माना जाता है. Melody पर 18 फीसदी GST लगता है.
Melody Chocolate: इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni और प्रधानमंत्री Narendra Modi से जुड़ा एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मेलोनी ने Melody को एक अच्छी टॉफी बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर Melodi मीम्स की बाढ़ आ गई. लेकिन इस वायरल पल के बीच अब चर्चा इस बात की शुरू हो गई है कि आखिर Melody टॉफी है, कैंडी है या चॉकलेट. GST नियमों के अनुसार इसका जवाब काफी दिलचस्प माना जा रहा है.
GST नियमों में कैसे होती है पहचान
भारत में GST के तहत मिठाई और कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है. इनकी पहचान प्रोडक्ट में मौजूद सामग्री, कोको की मात्रा और बनाने के तरीके से तय होती है. सामान्य चीनी आधारित टॉफी, कैंडी और मिठाई Chapter 17 में रखी जाती हैं. इन पर अलग- अलग टैक्स स्लैब लागू होते हैं. प्रोसेस्ड कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स पर आमतौर पर 12 से 18 फीसदी तक GST लगाया जाता है.
हालांकि चॉकलेट और कोको आधारित फूड प्रोडक्ट्स को GST नियमों में अलग कैटेगरी में रखा गया है. इन्हें GST शेड्यूल के Chapter 18 के तहत शामिल किया जाता है, जिनके HSN कोड 1806 से शुरू होते हैं.
आधिकारिक वर्गीकरण के अनुसार,
- 1806
- कोको युक्त चॉकलेट और अन्य फूड प्रिपरेशन
- GST दर 18 फीसदी
- 15 नवंबर 2017 से पहले यह 28 फीसदी थी
- 18061000
- कोको पाउडर और अन्य कोको युक्त फूड प्रोडक्ट्स जिनमें चीनी या अन्य मिठास मिलाई गई हो
- GST दर 18 फीसदी
- 18063100
- कोको युक्त अन्य चॉकलेट और फूड प्रोडक्ट्स जो ब्लॉक, स्लैब या बार के रूप में भरे हुए प्रोडक्ट्स हों
- GST दर 18 फीसदी
Melody को क्यों माना जाता है चॉकलेट
GST नियमों के अनुसार कोको वाले प्रोडक्ट्स को Chapter 18 में रखा जाता है. Melody में कोको सॉलिड्स का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे चॉकलेट बेस्ड कन्फेक्शनरी के करीब माना जाता है. प्रोडक्ट की जानकारी के अनुसार इसमें कैरामेल, मिल्क सॉलिड्स, शुगर, पाम ऑयल और वनीला फ्लेवर भी शामिल होता है. Melody में कोको की मात्रा करीब 6.5 से 11.1 फीसदी तक बताई जाती है. इसी वजह से यह 18 फीसदी GST स्लैब में आती है.
यह भी पढ़ें- मेलोडी खाओ खुद जान जाओ! जिस Melody टॉफी को PM मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट, उसे बनाती है ये कंपनी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वायरल वीडियो उस समय का है जब प्रधानमंत्री मोदी ने इटली यात्रा के दौरान मेलोनी को Melody का पैकेट गिफ्ट किया. यह गिफ्ट सोशल मीडिया पर पहले से चल रहे Melodi ट्रेंड से जुड़ा हुआ था. मेलोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मोदी ने उन्हें बहुत अच्छी टॉफी दी है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं शेयर करनी शुरू कर दीं.
Latest Stories
1,84,484 रुपये टूट चुकी है चांदी, 44000 लुढ़का है सोना भी…देखिए फिसल कर कहां आ गई है कीमत
मेलोडी खाओ खुद जान जाओ! जिस Melody टॉफी को PM मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट, उसे बनाती है ये कंपनी
करोड़पति हैं मेलोनी, हर महीने इतनी कमाई, आलीशान घर, किताबों से मिलती है मोटी रकम; पीएम मोदी से कितनी अमीर?
