Nestle के डेयरी व्हाइटनर पर FSSAI का एक्शन! दिल्ली के होटल से लिए सैंपल में मिली गड़बड़ी, बिक्री पर रोक
FSSAI ने दिल्ली के The Lalit होटल से लिए Nestle लो फैट डेयरी व्हाइटनर के सैंपल को अनसेफ और सब्स्टैंडर्ड पाया. जानें क्या कार्रवाई हुई और Nestle को क्या निर्देश दिए गए.
Highlights
- FSSAI ने दिल्ली के The Lalit होटल से लिए गए Nestle लो फैट डेयरी व्हाइटनर के सैंपल को लैब जांच में असुरक्षित पाया है.
- Nestle के कुछ और प्रोडक्ट भी हाल में FSSAI की जांच के दायरे में रहे हैं.
- पिछले महीने कंपनी के एक फॉलो-अप फॉर्मूला के सैंपल को लेकर FSSAI ने कार्रवाई की थी.
Nestle के एक डेयरी प्रोडक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI ने दिल्ली के The Lalit होटल से लिए गए Nestle लो फैट डेयरी व्हाइटनर के सैंपल को लैब जांच में असुरक्षित और सब्स्टैंडर्ड अर्थात् निर्धारित मानक से नीचे पाया है. इसके बाद फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने इस प्रोडक्ट की बिक्री तुरंत रोकने का निर्देश दिया है.
The Lalit होटल से लिया गया था सैंपल
FSSAI के मुताबिक, Nestle के लो फैट डेयरी व्हाइटनर का सैंपल नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Bharat Hotels Ltd. यानी The Lalit के परिसर से लिया गया था. सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया. जांच के बाद फूड एनॉलिस्ट की रिपोर्ट में प्रोडक्ट को FSS Act, 2006 के तहत अनसेफ और निर्धारित मानक से नीचे बताया गया.
बिक्री तुरंत रोकने का निर्देश
लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद FSSAI ने इस प्रोडक्ट की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया है. रेगुलेटर ने बताया कि लैब एनालिसिस रिपोर्ट की कॉपी संबंधित Food Business Operator यानी FBO को दे दी गई है, ताकि वह इसे देख सके और जरूरी कार्रवाई कर सके.
Nestle को जारी किया गया नोटिस
FSSAI ने इस मामले में Nestle को नोटिस भी जारी किया है. साथ ही कंपनी को Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत Food Analyst की रिपोर्ट के खिलाफ तय समयसीमा के भीतर अपील करने का मौका दिया गया है. यानी अभी यह रेगुलेटरी कार्रवाई की प्रक्रिया का हिस्सा है और कंपनी के पास रिपोर्ट को चुनौती देने का विकल्प मौजूद है.
पहले भी Nestle के प्रोडक्ट जांच के दायरे में आए
Nestle के कुछ कुछ प्रोडक्ट भी हाल में FSSAI की जांच के दायरे में रहे हैं. पिछले महीने कंपनी के एक फॉलो-अप फॉर्मूला के सैंपल को लेकर FSSAI ने कार्रवाई की थी. रेगुलेटर के मुताबिक, लैब जांच में उसमें बायोटिन की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई थी. इसके बाद सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया और वहां भी यह निर्धारित बायोटिन जरूरत के अनुरूप नहीं पाया गया.
दो बेबी फूड प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर भी सवाल
FSSAI ने Nestle के दो अन्य बेबी फूड प्रोडक्ट्स NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 के प्रमोशन को लेकर भी नियमों के उल्लंघन की बात कही थी. वहीं, Nestle ने उस मामले में कहा था कि उसके प्रोडक्ट्स सभी लागू नियमों के अनुरूप हैं और कंपनी FSSAI के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी.
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 हुआ महंगा! US-Iran युद्ध के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट
Latest Stories
पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 हुआ महंगा! US-Iran युद्ध के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट
5 महीने में राजकोषीय घाटा ₹7.10 लाख करोड़, FY27 के टारगेट का 41.9% पहुंचा; सरकार के खर्च-आमदनी का आया हिसाब
₹1.86 लाख करोड़ से बदलेगा ग्रीन एनर्जी का नेटवर्क! जानें क्या है PM DHARA योजना
