Bank Holiday Today: 3 अक्टूबर, आज बैंक खुले या बंद? जानें अगले हफ्ते कितने दिन रहेगी बैंक की छुट्टी?

Bank Holiday Next Week: इस हफ्ते बैंक स्ट्राइक की वजह से कई दिन बैंक बंद रहे, ऐसे में आपका भी कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो चलिए आपको बताते हैं कि अगले हफ्ते 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच बैंक किस दिन बंद और किस दिन खुले रहेंगे.

बैंक हॉलिडे Image Credit: Magnific

Highlights

  • अगले हफ्ते 2 दिन बंद बैंक.
  • डिजिटल सर्विस रहेंगी हमेशा ऑन.
  • अगले हफ्ते Mahalaya Amavasye.

Bank Holidays in October 2026: आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पेंडिंग हैं तो अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले इस बात को जान लीजिए कि नेक्स्ट वीक किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी और किस दिन बैंक खुले रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 के बीच किस दिन बैंक में छुट्टी रहेगी, न केवल अगले हफ्ते बल्कि हम आज आपको ये भी बताएंगे कि क्या आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या नहीं?

दो दिन रहेंगे बैंक बंद

  • 10 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार: महीने के दूसरे शनिवार की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे, इस दिन अगर दूसरा शनिवार नहीं होता तो बेंगलुरु और कोलकाता में Mahalaya Amavasye की वजह से इन दो शहरों में बैंकों की छुट्टी होती.
  • 11 अक्टूबर 2026, दिन रविवार: पूरे भारत में बैंक ब्रांच रेगुलर वीकली छुट्टी की वजह से बंद रहेंगे.
  • इसका मतलब ये हुआ कि 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) से 9 अक्टूबर 2926 (शुक्रवार) तक बैंक खुले रहेंगे.

Bank Open Today: क्या है आज का स्टेटस?

3 अक्टूबर 2026 यानी आज बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है. बैंक आम तौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार वर्किंग डे होते हैं.

इन सर्विसेज का उठा पाएंगे फायदा

भले ही ऊपर बताई गई तारीखों पर बैंक ब्रांच बंद रहेंगी लेकिन आप फिर भी बैंक की कुछ जरूरी सर्विसेज का फायदा उठा पाएंगे जैसे कि बैंक की ऑनलाइन डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज हमेशा आपके लिए ऑपरेशनल रहेंगी. उदाहरण के लिए बैंक की छुट्टी के बावजूद आप RTGS, NEFT, UPI और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर पाएंगे, आप बैंक की डिजिटल सर्विस के जरिए फंड्स ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे काम भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- UPI Transaction: सितंबर में घटे UPI ट्रांजैक्शन, टोटल वैल्यू में भी आई गिरावट, जानिए क्या है वजह