भारत में Bank Lockers की भारी डिमांड क्यों बढ़ रही है?जानें पूरा सच
भारत में बैंक लॉकर की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब यह सिर्फ अमीर लोगों की सुविधा नहीं, बल्कि कई परिवारों की जरूरत बन चुकी है. मार्च 2025 तक देश में करीब 1.21 करोड़ बैंक लॉकर मौजूद थे, लेकिन कई शहरों में इनकी उपलब्धता कम पड़ रही है. इसकी मुख्य वजह लोगों की बढ़ती संपत्ति, सोने में निवेश, प्रॉपर्टी खरीद और सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता है. पहले लोग लॉकर का इस्तेमाल मुख्य रूप से ज्वेलरी रखने के लिए करते थे, लेकिन अब इसमें प्रॉपर्टी के कागजात, वसीयत, बीमा दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी कागजात भी सुरक्षित रखे जाते हैं.
भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ता देशों में शामिल है, इसलिए परिवारों के पास बड़ी मात्रा में सोना और कीमती सामान मौजूद है. चोरी, आग या अन्य जोखिमों से बचने के लिए लोग इन्हें घर के बजाय बैंक लॉकर में रखना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं. हालांकि बैंक लॉकर पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देते, इसलिए विशेषज्ञ जरूरी दस्तावेजों का रिकॉर्ड और डिजिटल बैकअप रखने की सलाह देते हैं. इसी बढ़ती मांग के कारण निजी हाई-सिक्योरिटी वॉल्ट सेवाओं का बाजार भी तेजी से विस्तार कर रहा है.
More Videos
1.5 करोड़ Gig Workers को मिलेगी मिनिमम सैलरी, पेंशन की ताकत, सरकार का बड़ा फैसला!
ATM Cash Shortage: अब कैश को लेकर होगी मारामारी? बैंकों से कहां जा रहा कैश? सरकार ने मांगी रिपोर्ट
58 करोड़ जनधन खातों में बड़ी चूक! छूट तो नहीं गया 2 लाख का फायदा?
