FIIs को नहीं पसंद ये सेक्‍टर्स!

×

FIIs को नहीं पसंद ये सेक्‍टर्स!

सितंबर में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में ₹35,861 करोड़ की नेट बिकवाली की. इसमें 16 से 30 सितंबर के बीच ₹21,745 करोड़ के शेयर बेचे गए. सेक्टर के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा बिकवाली फाइनेंशियल सर्विसेज में ₹6,943 करोड़ की रही. इसके बाद ऑयल और गैस में ₹4,469 करोड़, ऑटो और ऑटो कंपोनेंट्स में ₹3,542 करोड़ और टेलीकॉम में ₹2,423 करोड़ की बिकवाली हुई. मेटल और माइनिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स सेक्टर में भी FIIs ने बड़ी मात्रा में शेयर बेचे.

Satish Vishwakarma