Hindustan Zinc देश की प्रमुख जिंक और चांदी उत्पादक कंपनियों में शामिल है. कंपनी की चांदी से होने वाली कमाई उसके कुल मुनाफे में अहम योगदान देती है. FY26 में चांदी का योगदान कंपनी की कुल मुनाफे में करीब 45% रहा. इसलिए चांदी की कीमतों में तेजी कंपनी के लिए फायदेमंद हो सकती है. दूसरी ओर, Deccan Gold Mines सोने की खोज और खनन से जुड़ी कंपनी है. सोने की कीमतों में तेजी से इसके कारोबार को फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, दोनों कंपनियों पर अमेरिकी टैरिफ का सीधा असर उनके एक्सपोर्ट और कारोबार पर निर्भर करेगा.