रुपया टूटकर 91 के स्तर के नीचे, अभी और टूटेगा या होगा रिकवरी

×

रुपया टूटकर 91 के स्तर के नीचे, अभी और टूटेगा या होगा रिकवरी

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते भारतीय रुपये ने मंगलवार को अब तक का सबसे निचला स्तर छू लिया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की भारी गिरावट के साथ 91.01 (अनंतिम) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान स्थानीय मुद्रा एक समय 36 पैसे टूटकर 91.14 के स्तर तक लुढ़क गई थी, हालांकि बाद में इसमें मामूली सुधार देखा गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी भी रुपये को सहारा देने में नाकाम रही, क्योंकि बाजार में डॉलर की मांग और विदेशी फंडों की निकासी का दबाव अधिक था.

Satish Vishwakarma