Suzlon Energy के शेयर पिछले कुछ सत्रों से दबाव में हैं, जिससे रिटेल निवेशकों में चिंता बढ़ी है कि अगला कदम क्या होना चाहिए, उछाल पर बेच दें या होल्ड करें? टेक्निकल एनालिसिस की मानें तो स्टॉक अभी ओवरसोल्ड जोन में नहीं पहुंचा है. Suzlon का RSI (Relative Strength Index) फिलहाल 37 के आसपास है, जबकि ओवरसोल्ड लेवल 30 से नीचे माना जाता है. इसका मतलब है कि स्टॉक में अभी और भी वोलैटिलिटी देखी जा सकती है, लेकिन तेज गिरावट का जोखिम सीमित है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में स्टॉक में एक तेज तकनीकी उछाल दिखता है, तो शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स प्रॉफिट बुकिंग पर विचार कर सकते हैं, जबकि लंबी अवधि के निवेशक कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और ऑर्डर बुक के कारण होल्ड बनाए रख सकते हैं.