हाल के महीनों में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेशकों का रुझान साफ तौर पर बदलता नजर आ रहा है. खासतौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश में गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी महीने में इक्विटी फंड्स में निवेश करीब 14 फीसदी तक घट गया, जिसने बाजार के सेंटिमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस गिरावट की बड़ी वजह शेयर बाजार में बढ़ी अस्थिरता, ऊंचे वैल्यूएशन और ग्लोबल अनिश्चितता मानी जा रही है. निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बचते दिख रहे हैं और मुनाफा बुकिंग का रुख अपना रहे हैं. इसका सीधा असर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की फ्लो पर पड़ा है.