27 April 2026
Tejas
सबसे दमदार प्रदर्शन Bank of India Flexi Cap Fund का रहा है. इस फंड ने 29 जून 2020 से अब तक करीब 26.52 फीसदी का CAGR दिया है.
वहीं ITI Flexi Cap Fund भी रिटर्न के मामले में पीछे नहीं है. 17 फरवरी 2023 को लॉन्च हुए इस फंड ने अब तक 21.73 फीसदी का CAGR हासिल किया है.
फ्लेक्सी कैप सेगमेंट का एक भरोसेमंद नाम Parag Parikh Flexi Cap Fund है. इस फंड ने 24 मई 2013 से अब तक 18.64 फीसदी का CAGR दिया है.
इसी कड़ी में Quant Flexi Cap Fund ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. 7 जनवरी 2013 से यह फंड 18.51 फीसदी का CAGR देने में सफल रहा है.
वहीं, नए फंड्स में शामिल Helios Flexi Cap Fund ने भी तेजी से अपनी पहचान बनाई है. 13 नवंबर 2023 से अब तक इसने 17.96 फीसदी का CAGR दिया है.
Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.