23 Feb 2026
vivek singh
UPI Circle एक नया फीचर है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने तैयार किया है. यह प्राइमरी यूजर को सेकेंडरी यूजर को सीमित पेमेंट अधिकार देने की सुविधा देता है.
यह फीचर HIM Payments App, PhonePe और Google Pay जैसे बड़े UPI प्लेटफॉर्म पर रोल आउट हो चुका है. यूजर ऐप अपडेट कर इस फीचर का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.
प्राइमरी यूजर अपने अकाउंट से अधिकतम पांच सेकेंडरी यूजर जोड़ सकता है. सेकेंडरी यूजर तय लिमिट के भीतर प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से पेमेंट शुरू कर सकता है.
यूजर मंथली लिमिट तय कर सकता है, जो फिलहाल पंद्रह हजार रुपये तक है. साथ ही डेली या मंथली खर्च की सीमा तय कर पूरी निगरानी रख सकता है.
प्राइमरी यूजर एक्सेस की अवधि एक महीने से लेकर पांच साल तक तय कर सकता है. जरूरत पड़ने पर कभी भी एक्सेस बदला या रद्द किया जा सकता है.
माता पिता बच्चों को सीमित खर्च की अनुमति दे सकते हैं. सीनियर सिटिजन अपने परिवार की मदद से सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं, जबकि अकाउंट कंट्रोल उनके पास ही रहेगा.
छोटे व्यापारी अपने स्टाफ को फ्यूल या रोजमर्रा की खरीदारी के लिए अधिकृत कर सकते हैं. इससे पूरा अकाउंट एक्सेस दिए बिना ऑपरेशनल पेमेंट आसानी से हो सकता है.
UPI ऐप खोलें और UPI Circle या Delegated Payments विकल्प चुनें. Add Secondary User पर क्लिक कर मोबाइल नंबर या UPI ID डालें. लिमिट और एक्सेस टाइप सेट करें. इनवाइट स्वीकार होते ही फीचर एक्टिव हो जाएगा.