दुनिया के वो देश जहां पैदा किए जाते हैं सबसे ज्यादा अंगूर

30  May 2025

Satish Vishwakarma

चीन का शिनजियांग क्षेत्र सबसे ज़्यादा अंगूर उगाता है. यहां की जलवायु शुष्क है, धूप भरपूर मिलती है और सिंचाई की तकनीक भी उन्नत है. इस वजह से अंगूर की खेती के लिए ये जगह बेहद अनुकूल मानी जाती है.

अंगूर राज्य

शिनजियांग में कई प्रसिद्ध किस्में उगती हैं जैसे -रेड ग्लोब, थॉम्पसन सीडलैस और शाइन मस्कट. ये अंगूर भारत समेत कई देशों में निर्यात किए जाते हैं और ताज़ा खाने, किशमिश बनाने और वाइन बनाने में इस्तेमाल होते हैं.

  चीन में उगने वाली खास किस्में

पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा अंगूर चीन में उगाए जाते हैं. यहां हर साल लगभग 12.6 मिलियन टन अंगूर पैदा होते हैं. स्वाद, आकार और क्वालिटी के कारण चीन के अंगूर दुनियाभर में मशहूर हैं.

  चीन है नंबर 1

हर साल लगभग 8.4 मिलियन टन अंगूर के साथ इटली दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है. सिसिली, पुलिया और वेनेतो जैसे इलाकों में अंगूर की खेती होती है. यहां अंगूर मुख्य रूप से वाइन के लिए उगाए जाते हैं.

   दूसरे नंबर पर है इटली

फ्रांस में लगभग 6.2 मिलियन टन अंगूर पैदा होता है. जबकि स्पेन करीब 5.9 मिलियन टन अंगूर पैदा करता है.

   फ्रांस और स्पेन 

फ्रांस के अलावा चिली, अर्जेंटीना, भारत और ईरान जैसे देश भी अंगूर उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं. ये देश अंगूर को घरेलू बाज़ार के साथ-साथ दुनिया भर में निर्यात भी करते हैं.

  कौन-कौन से देश उगाते हैं अंगूर?

अंगूर स्वाद में मीठे, उपयोग में बहुउद्देश्यीय और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. यही वजह है कि ये दुनिया के सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले फलों में गिने जाते हैं.

  क्यों है अंगूर इतना खास