दुनिया के वो देश, जिनकी समुद्री तटरेखा है सबसे लंबी

26 June 2025

Satish Vishwakarma

समुद्री तट सदियों से यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं. ये सिर्फ किसी देश की भौगोलिक सीमा नहीं बल्कि उसकी जैविक विविधता, पर्यावरणीय समृद्धि और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक भी हैं चलिए, जानते हैं ऐसे देशों के बारे में जिनकी समुद्री सीमाएं सबसे अधिक है. 

समुद्री तटरेखा 

कनाडा के पास दुनिया की सबसे लंबी समुद्री तटरेखा है, जो लगभग 2,02,080 किलोमीटर लंबी है. यह देश अटलांटिक, प्रशांत और आर्कटिक तीन महासागरों से घिरा हुआ है. कनाडा की तटरेखा इनलेट्स, द्वीपों और विविध समुद्री संरचनाओं से समृद्ध है.

 कनाडा

नॉर्वे की तटरेखा लगभग 83,281 किलोमीटर लंबी है. यह देश अपने गहरे और संकरे फजॉर्ड्स के लिए प्रसिद्ध है. चट्टानी तट, द्वीप समूह और बर्फ से ढके पर्वत इस देश को अत्यंत आकर्षक बनाते हैं. 

नॉर्वे

इंडोनेशिया की तटरेखा 54,716 किलोमीटर लंबी है. इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं. यहां के समुद्री तट उष्णकटिबंधीय जलवायु, प्रवाल भित्तियों और जैव विविधता से भरपूर हैं.

इंडोनेशिया

ग्रीनलैंड की समुद्री तटरेखा लगभग 44,087 किलोमीटर लंबी है. यह बर्फ से ढका और चट्टानी इलाका है, जिसमें हिमखंड, ग्लेशियर और बेहद कम जनसंख्या है.

ग्रीनलैंड

रूस की तटरेखा 37,653 किलोमीटर लंबी है. यह देश प्रशांत और आर्कटिक महासागरों से जुड़ा है. उत्तरी तटों पर बर्फीले मैदान, टुंड्रा और जमी हुई समुद्री सीमाएं मिलती हैं. 

 रूस

फिलीपींस की तटरेखा लगभग 36,289 किलोमीटर लंबी है. यह उष्णकटिबंधीय देश 7,000 से अधिक द्वीपों से बना है. इसके तट प्रवाल भित्तियों और समृद्ध समुद्री जीवन के लिए फेमस है. 

फिलीपींस

जापान की तटरेखा 29,751 किलोमीटर है. यह देश चार बड़े द्वीपों और हजारों छोटे द्वीपों से मिलकर बना है. यहां मछली पकड़ने, व्यापारिक शिपिंग और पर्यटन का व्यापक योगदान है. 

जापान

ऑस्ट्रेलिया की समुद्री तटरेखा 25,760 किलोमीटर लंबी है. यह सर्फिंग समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और चट्टानों के लिए जाना जाता है. यहां की ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक अजूबों में से एक है.

ऑस्ट्रेलिया

अमेरिका की समुद्री तटरेखा लगभग 19,924 किलोमीटर है. यह अटलांटिक, प्रशांत महासागर और मैक्सिको की खाड़ी से घिरा है. इसके अलावा हवाई जैसे द्वीप भी इसकी सीमा में आते हैं. 

संयुक्त राज्य अमेरिका