20 June 2025
Satish Vishwakarma
दुनियाभर में लोग तेजी से एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं. हाल ही में OAG एविएशन ने साल 2025 के दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई रूट्स की लिस्ट जारी की है. खास बात ये है कि इस टॉप 10 की लिस्ट में भारत का भी एक रूट शामिल है.
यह रूट दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई रूट है. सियोल और खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन जेजू आइलैंड के बीच हर महीने करीब 10,51,750 यात्री सफर करते हैं.
जेजू इंटरनेशनल से सियोल गिम्पो (दक्षिण कोरिया)
जापान के होक्काइडो इलाके की राजधानी साप्पोरो को टोक्यो से जोड़ने वाला यह रूट हर महीने 10,32,880 यात्रियों के साथ दूसरे नंबर पर है.
साप्पोरो न्यू चिटोसे से टोक्यो हनेडा (जापान)
क्यूशू क्षेत्र और जापान की राजधानी टोक्यो को जोड़ने वाला यह रूट भी काफी फेमस है. यहां हर महीने 9 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं.
फुकुओका से टोक्यो हनेडा (जापान)
वियतनाम के दो बड़े शहरों के बीच की यह फ्लाइट रूट हर महीने 9,01,635 यात्रियों को सफर कराता है.
हनोई से हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम)
रेड सी के पोर्ट सिटी जेद्दाह और राजधानी रियाद के बीच यह रूट हर महीने 8,81,578 यात्रियों के साथ देश की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखता है.
जेद्दाह से रियाद (सऊदी अरब)
जापान का यह टूरिज्म हॉटस्पॉट रूट हर महीने 6,79,386 यात्रियों को आकर्षित करता है.
टोक्यो हनेडा से ओकिनावा नाहा (जापान)
भारत का सबसे व्यस्त हवाई मार्ग दिल्ली और मुंबई के बीच है. बिजनेस, सरकारी, और टूरिज्म से जुड़े यात्रियों की वजह से यह रूट हर महीने 6,64,698 यात्रियों को सेवा देता है.
नई दिल्ली से मुंबई (भारत)