किस देश के पास कितने Nuclear Bomb हैं?

16 June 2025

Kumar Saket

फेडरेशन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स की 2025 की विश्व परमाणु सेनाओं की स्थिति के अनुसार, दुनिया के 9 देशों के पास 12,331 परमाणु हथियार हैं. इनमें 9,600 से ज्यादा सक्रिय सैन्य भंडार में हैं.

12,331 परमाणु हथियार

यह शीत युद्ध के दौरान परमाणु-सशस्त्र देशों के पास मौजूद लगभग 70,000 हथियारों की तुलना में काफी कम है. लेकिन आने वाले दशक में परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि होने की उम्मीद है.

शीत युद्ध 

दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार रूस के पास है. रूस के पास 5,449 परमाणु बम हैं.

रूस

USA के पास 5,277 परमाणु बम हैं. ये परमाणु हथियार अमेरिका समेत 5 पांच देशों में है. जैसे तुर्की, इटली, जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम.

अमेरिका

चीन के पास 600 परमाणु हथियार हैं. अमेरिका और रूस के बाद चीन के पास सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं.

चीन

फ्रांस के पास 290 परमाणु हथियार हैं. यूरोप में रूस के बाद सबसे अधिक परमाणु हथियार फ्रांस के पास ही है.

फ्रांस

United Kingdom के पास 225 परमाणु बम हैं. यूनाइटेड किंगडम में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी नीदरलैंड आता है.

यूनाइटेड किंगडम

भारत के पास 180 परमाणु हथियार है. एशिया में चीन के बाद भारत के पास सबसे अधिक परमाणु बम हैं.

भारत

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं.

पाकिस्तान

इजरायल अपने परमाणु हथियार के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं करता है. लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि इजरायल के पास लगभग 200 परमाणु हथियार हैं.

इजरायल

इजरायल की तरह ही उत्तर कोरिया भी परमाणु हथियार से संबंधित कोई डाटा सार्वजनिक नहीं करता है. इसका भी अनुमान है कि नॉर्थ कोरिया के पास 40-50 परमाणु हथियार हैं.

उत्तर कोरिया