हर शेयर पर मिलेंगे 3 फ्री शेयर, 7 अप्रैल रिकॉर्ड डेट

05/04/2026

Kumar Saket

बोनस शेयरों की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी। इनका अलॉटमेंट 8 अप्रैल को होगा। 6 महीने में शेयर ने लगभग 33 प्रतिशत का उछाल देखा है। कंपनी का मार्केट कैप 35 करोड़ रुपये के करीब है.

Avax Apparels and Ornaments

रिकॉर्ड डेट 7 अप्रैल है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

रिकॉर्ड डेट

अभी Avax Apparels and Ornaments के शेयर की कीमत BSE पर 168 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 35 करोड़ रुपये के करीब है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत लगभग 48 प्रतिशत बढ़ी है। 6 महीने में इसने लगभग 33 प्रतिशत का उछाल देखा है।

CMP

कंपनी जनवरी 2025 में BSE SME पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1.92 करोड़ रुपये का था। कंपनी के प्रमोटर हरिंदरपाल सिंह सोढ़ी और हरीश कुमार हैं।

लिस्टिंग

Avax Apparels and Ornaments का वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 34.46 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1.63 करोड़ रुपये रहा।

वित्तीय स्थिति