28/02/2026
Kumar Saket
फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है कि वे कुछ चीजें भूलकर भी साथ न ले जाएं. भारत में Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) और DGCA के सख्त नियम हैं. अगर इन चीजों को कैरी-ऑन या चेक-इन बैगेज में पाया गया, तो सामान जब्त होने के साथ आपको जेल भी हो सकती है.
पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, पेंट थिनर या गैस से जुड़े पदार्थ विमान में ले जाना सख्त मना है क्योंकि इनमें आग लगने का खतरा होता है.
ज्वलनशील पदार्थ
फायरवर्क्स, पटाखे या किसी भी तरह का विस्फोटक सामान सुरक्षा नियमों के तहत पूरी तरह बैन है.
पटाखे और विस्फोटक सामान
चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली वस्तु हैंड बैगेज में नहीं ले जा सकते. कुछ मामलों में चेक-इन बैग में भी अनुमति नहीं होती.
तेज धार वाले हथियार
डैमेज पावर बैंक या बैटरियां आग का खतरा पैदा कर सकती हैं, इसलिए इनके नियम अलग और सख्त होते हैं.
खराब बैटरियां
फ्लाइट में आप ज्यादा कैश लेकर नहीं जा सकते वरना आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है. क्योंकि एयरपोर्ट पर इसके लिए भी एक लिमिट तय होती है. अगर अमाउंट संदिग्ध लगे तो कस्टम आपकी जांच कर सकता है और आप जेल में जा सकते हैं
बड़ी मात्रा में कैश