जान लीजिए कौन सी छुट्टी पर भी बैंक खुले रहेंगे, RBI ने बैंकों को दिया खास निर्देश

4/02/2026

Kumar Saket

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी दिन सरकारी लेन-देन में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लिया है. RBI ने साफ किया है कि 31 मार्च 2026, जो कि पब्लिक हॉलिडे है, उस दिन भी सरकारी कामकाज से जुड़े बैंक खुले रहेंगे.

पब्लिक हॉलिडे

Reserve Bank of India ने सभी एजेंसी बैंकों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2026, मंगलवार को सरकारी कामकाज से जुड़ी उनकी शाखाएं आम लोगों के लिए खुली रहेंगी. ताकि सरकार से जुड़े सभी रिसीट और पेमेंट को वित्त वर्ष 2025-26 के भीतर ही दर्ज किया जा सके.

RBI

RBI की ओर से जारी सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश खास तौर पर उन बैंक शाखाओं पर लागू होगा, जो सरकार से जुड़े लेन-देन यानी सरकारी आमदनी और सरकारी भुगतान का काम संभालती हैं. उस दिन सरकारी टैक्स जमा करना, चालान से जुड़ा भुगतान, सरकारी विभागों से जुड़े ट्रांजैक्शन और अन्य सरकारी बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

RBI सर्कुलर

RBI के मुताबिक, बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे इस सुविधा के बारे में अपने ग्राहकों और आम जनता को सही तरीके से जानकारी दें और इसका प्रचार करें, ताकि जिन लोगों को उस दिन सरकारी बैंकिंग सेवाओं की जरूरत हो, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो

खुले रहेंगे बैंक

यह फैसला ऐसे समय आया है जब हर साल 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग की वजह से सरकारी खातों में भारी लेन-देन होता है. टैक्स कलेक्शन, सरकारी भुगतान, सब्सिडी, विभागीय ट्रांसफर और अन्य कई वित्तीय गतिविधियां इसी दिन पूरी की जाती हैं. अगर उस दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहती हैं, तो सरकारी खातों में एंट्री और सेटलमेंट में देरी हो सकती है.

फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग

RBI ने अपने सर्कुलर में साफ लिखा है कि यह फैसला भारत सरकार के अनुरोध पर लिया गया है, ताकि पूरे साल के सरकारी रिसीट और पेमेंट को वित्त वर्ष 2025-26 में ही सही तरीके से दर्ज किया जा सके .इससे सरकार को अपने सालाना खातों को बंद करने और ऑडिट से पहले डेटा को सही तरीके से मिलाने में भी आसानी होगी.

भारत सरकार का अनुरोध

यहां यह समझना जरूरी है कि एजेंसी बैंक वे बैंक होते हैं, जिन्हें केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से सरकारी लेन-देन संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है. ऐसे बैंक टैक्स कलेक्शन, सरकारी भुगतान, पेंशन, सब्सिडी और अन्य सरकारी ट्रांजैक्शन में सीधे तौर पर शामिल रहते हैं.आम बैंक ग्राहकों के लिए भी यह जानकारी अहम है, क्योंकि कई बार लोग आखिरी दिन टैक्स या सरकारी फीस जमा करना चाहते हैं. इस आदेश के बाद ऐसे लोगों को 31 मार्च 2026 को भी सरकारी काम से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी.

कौन बैंक रहेंगे खुले?