बढ़ जाएगी आपकी सैलरी, 8CPC से पहले सरकार का तोहफा

18/04/2026

Kumar Saket

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी कर दी है. अब DA बढ़कर 60% हो गया है. हालांकि बढ़ोतरी छोटी है, लेकिन लंबे इंतजार के बाद आए इस फैसले से कर्मचारियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी.

DA Hike

केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. अब कर्मचारियों को 58% की जगह 60% DA मिलेगा.

DA में 2% की बढ़ोतरी

लंबे समय से कर्मचारी DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे. इस बार घोषणा में देरी हुई और अप्रैल में फैसला लिया गया, जो पिछले 10 साल में पहली बार हुआ है.

क्यों खास है ये फैसला?

₹18,000 बेसिक पर ➝ ₹360/माह बढ़ोतरी ₹29,200 बेसिक पर ➝ ₹584/माह बढ़ोतरी ₹56,100 बेसिक पर ➝ ₹1100+ बढ़ोतरी ₹2.5 लाख बेसिक पर ➝ ₹5000 तक फायदा

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग की मांग तेज कर दी है. फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 हो सकती है.

वेतन आयोग की मांग तेज

अक्टूबर 2025 में DA 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था. अब 2% और बढ़ने के बाद यह 60% हो गया है.

पहले कितना था DA?