9/03/2026
Kumar Saket
कंडोम और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Cupid Limited अगले हफ्ते अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है. कंपनी ने हाल ही में बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है, जिसके बाद शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इस खबर के बाद बाजार में कंपनी के शेयर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने वाली है. सोमवार को इसके शेयर में 12 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
Cupid Limited ने अपने निवेशकों को 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिया है. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है तो उसे अतिरिक्त 4 शेयर मिल गए. इसका एक्स-डेट 9 मार्च 2026 तय किया गया था. जिनके पास आज तक इसके थे उन्हें इसका लाभ मिला.
बोनस के बाद शेयर में तेजी
बोनस देने के बाद Cupid के शेयर का भाव 90.40 रुपये है. बीते एक सप्ताह में इसके शेयर में 2.5 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. बीते 6 महीने में इसने 129 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिए हैं. वहीं तीन साल में इसने 3017 फीसदी और पांच साल में 3727 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिए हैं. निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी पर न के बराबर कर्ज है.
कैसा है शेयर का हाल?
बीते दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 104 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है. सितंबर तिमाही में यह 90.23 करोड़ रुपये, जून में 64.74 करोड़ और मार्च में 61.11 करोड़ रुपये रहा है. मुनाफे की बात करें तो दिसंबर में प्रॉफिट 32.83 करोड़, सितंबर तिमाही में 24.13 करोड़, जून में 15.01 करोड़ और मार्च तिमाही में 11.51 करोड़ रुपये रहा.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
1993 में स्थापित Cupid Limited वैश्विक स्तर पर कंडोम और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है. कंपनी पुरुष और महिला कंडोम, पर्सनल लुब्रिकेंट्स और कई तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट किट बनाती है.
क्या करती है कंपनी?