आत्मनिर्भर भारत पर फोकस, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर तक बड़े ऐलान

01/02/2026

Satish Vishwakarma

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए आत्मनिर्भर भारत को केंद्र में रखा है.  उन्होंने कहा कि सरकार ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत किया है, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है.

आत्मनिर्भर भारत पर फोकस 

वित्त मंत्री ने मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी.

 टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा

ओडिशा, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को सपोर्ट करने के लिए रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट पर विशेष फोकस किया गया है. इसके साथ ही माइनिंग और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है. ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मटेरियल के लिए डेडिकेटेड फैसिलिटी और मिनरल पार्क बनाए जाएंगे. 

रेयर अर्थ और माइनिंग सेक्टर पर जोर

वित्त मंत्री ने अगले पांच सालों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना का प्रस्ताव रखा. नॉलेज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए हेल्थ एडवांसमेंट पर जोर देते हुए कहा गया कि यह रणनीति भारत के डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करेगी. इसके तहत 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी, जहां वैज्ञानिक समीक्षा की जा सकेगी. 

 हेल्थकेयर और बायोफार्मा में बड़ा निवेश

बजट में 2000 इंडस्ट्री क्लस्टर को फिर से शुरू करने और 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव है. सेमीकंडक्टर मिशन के तहत प्रोडक्शन, इंडियन आईपी और सप्लाई चेन डेवलपमेंट के लिए प्रावधान किया गया है. 

 MSME, इंडस्ट्री क्लस्टर और सेमीकंडक्टर मिशन

सरकार 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी. 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिसे 2026-27 में बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा. 

रेल, शहरों का विकास और रियल एस्टेट