24/06/2026
Kumar Saket
सरकार इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. केंद्र सरकार ने कंपनी में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1% इक्विटी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है.
इसके साथ ही 1% अतिरिक्त हिस्सेदारी ग्रीन-शू ऑप्शन के तहत बेचने का विकल्प भी रखा गया है. इस तरह कुल मिलाकर सरकार IRFC में 2% तक हिस्सेदारी बेच सकती है. OFS का फ्लोर प्राइस 91 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है.
ग्रीन-शू ऑप्शन
OFS के तहत Non-Retail निवेशकों के लिए ऑफर बुधवार को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक गुरुवार को बोली लगा सकेंगे.
कब खुलेगा OFS?
सरकार की इस हिस्सेदारी बिक्री का मकसद पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के साथ-साथ विनिवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है.
OFS क्यों आया?
IRFC भारतीय रेलवे की प्रमुख कारोबारी यूनिट है, जो रेलवे प्रोजेक्ट के लिए पूंजी जुटाने का काम करती है. कंपनी में सरकार की मेजर हिस्सेदारी है और OFS के जरिए हिस्सेदारी बिक्री से बाजार में फ्लोट बढ़ने की उम्मीद है.
क्या करती है कंपनी?