03/05/2026
Kumar Saket
इस अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 21 अप्रैल को की गई. डिविडेंड का पेमेंट 5 मई को किया जाएगा. मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.20 प्रतिशत बढ़ गया.
HCL Technologies के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 24 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलने वाला है. रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल है.
डिविडेंड
इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे.
किसे मिलेगा लाभ?
डिविडेंड का पेमेंट 5 मई को किया जाएगा. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है. इस अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 21 अप्रैल को की गई.
कब होगा पेमेंट?
HCL Tech के शेयरों में 23 अप्रैल को हल्की गिरावट है. यह BSE पर 1,199 रुपये पर बंद हुआ है. शेयर एक सप्ताह में 0.63 प्रतिशत और 3 महीनों में 32 प्रतिशत नीचे आया है. कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.
शेयर का हाल
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान HCL Tech का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.20 प्रतिशत बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये हो गया. इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 12.34 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये हो गया.
मुनाफा