गर्मी में 'बम' न बन जाए आपका AC! जानें ब्लास्ट की वजह, बचाव के उपाय

22/04/2026

Kumar Saket

देशभर में गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर (AC) की मांग आसमान छू रही है. लेकिन हर साल गर्मियों में AC फटने या आग लगने की कई घटनाएं सामने आती हैं. ज्यादातर घटनाएं कोई दुर्घटना नहीं होती बल्कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही का नतीजा होती हैं. अगर समय पर सावधानी न बरती जाए तो ठंडक देने वाली मशीन जानलेवा साबित हो सकती है.

AC Blast

सबसे बड़ी वजह होती है AC की समय पर सर्विसिंग न कराना. जब AC की सफाई और देखभाल लंबे समय तक नहीं होती, तो उसके अंदर धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और कंप्रेसर ज्यादा गर्म हो सकता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो ओवरहीटिंग के कारण गंभीर हादसा हो सकता है.

क्या है वजह?

दूसरी आम गलती है AC को लगातार कई घंटों तक चलाना. कई लोग भीषण गर्मी में AC को बिना बंद किए पूरे दिन-रात चलाते रहते हैं. इससे मशीन के अंदरूनी हिस्से बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं. AC को भी समय-समय पर आराम देना जरूरी होता है, ताकि उसका तापमान सामान्य बना रहे.

कई घंटों तक चलाना

तीसरी वजह खराब वायरिंग और बिजली से जुड़ी समस्याएं हैं. AC ज्यादा बिजली खपत करने वाला उपकरण है, इसलिए इसके लिए मजबूत और अच्छी क्वालिटी की वायरिंग जरूरी होती है. सस्ते तार या ढीले कनेक्शन शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, बार-बार वोल्टेज का ऊपर-नीचे होना भी मशीन को नुकसान पहुंचाता है.

खराब वायरिंग

Gas Leakage भी एक बड़ा खतरा बन सकता है. AC में इस्तेमाल होने वाली कूलिंग गैस दबाव में रहती है. अगर कहीं से गैस लीक हो रही हो और उसी समय स्पार्क हो जाए, तो आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हमेशा प्रमाणित टेक्नीशियन से ही गैस भरवानी चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए.

Gas Leakage

इन खतरों से बचने के लिए जरूरी है कि AC की नियमित सर्विसिंग कराएं, अच्छी क्वालिटी की वायरिंग इस्तेमाल करें, मशीन को ओवरयूज न करें और किसी भी तरह की खराबी दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े हादसे से बचा सकती है

कैसे बचें?