26/04/2026
Kumar Saket
गर्मी में AC हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. लेकिन सही देखभाल न हो तो जल्दी खराब हो सकता है. इन आसान टिप्स से AC की लाइफ बढ़ाएं और पैसे बचाएं.
साल में 1-2 बार AC की सर्विस जरूर कराएं. छोटी दिक्कतें समय रहते ठीक हो जाती हैं. इससे AC लंबे समय तक सही चलता है.
समय-समय पर सर्विस कराएं
गंदे फिल्टर से हवा रुक जाती है. हर कुछ हफ्तों में फिल्टर साफ करें. इससे कूलिंग बेहतर होती है और मशीन पर दबाव कम पड़ता है.
फिल्टर साफ रखें
बाहर वाली यूनिट को साफ रखें. धूल, पत्ते और गंदगी हटाते रहें. इससे AC ओवरहीट नहीं होता और बेहतर काम करता है.
आउटडोर यूनिट का ध्यान रखें
Sleep या Eco मोड का इस्तेमाल करें. इससे बिजली कम खर्च होती है. और AC के पार्ट्स पर कम दबाव पड़ता है.
स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल करें
कम कूलिंग, ज्यादा बिल या अजीब आवाजें - ये AC खराब होने के संकेत हैं. समय रहते ठीक कराएं, वरना खर्च बढ़ सकता है.
इसे नजरअंदाज न करें